- आलिया भट्ट ने वरुण धवन की फिल्म का किया प्रमोशन
- आलिया ने मीडिया के सामने वरुण से मांगे पैसे
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वरुण धवन (Varun Dhawan) हाल ही में, फिल्मफेयर ग्लैमर और स्टाइल अवार्ड्स इवेंट में एक साथ नजर आए. फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student Of The Year)' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले वरुण धवन और आलिया भट्ट ने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की. मीडिया से बातचीत में आलिया भट्ट ने वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर (Street Dancer)' के ट्रेलर की जमकर तारीफ कर डाली. लेकिन उस समय माहौल बहुत ही मजाकिया हो गया जब आलिया भट्ट ने ऑनकैमरा वरुण धवन से इस तारीफ के लिए पैसे मांग लिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इवेंट के दौरान का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर (Street Dancer)' का प्रमोशन कर रहे हैं. तभी आलिया भट्ट कहती हैं, "मैंने 'स्ट्रीट डांसर' का ट्रेलर देखा है और ट्रेलर बहुत ही बढ़िया है. आग लगा देगा." ये बोलते ही आलिया वरुण से पैसे मांग लेती हैं. जिसके बाद वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है.
रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेश भाई जोरदार' का पोस्टर हुआ रिलीज, तो फैंस ने तुरंत पकड़ ली यह गलती
इन दोनों का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. बता दें, वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है. वहीं, आलिया भट्ट जल्द ही एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगीं. इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं