- अली जफर ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए बनाया सॉन्ग
- अली जफर का क्रिकेट एंथम की धूम
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर (Ali Zafar) ने हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की हौसला अफजाई के लिए क्रिकेट एंथम बनाया है. अली जफर का यह क्रिकेट एंथम 'मेला लूट लिया' यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में पाकिस्तान की जनता झूमती नजर आ रही है. 'मेला लूट लिया (Mela Loot Liya)' गाने के वीडियो को सिंगर अली जफर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. पाकिस्तानी सुपर लीग 2020 (PSL 2020) के लिए अली जफर का बनाया गया ये गाना फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.
खेतों में ट्रैक्टर लेकर निकले धर्मेंद्र, बोले- फसल मैं, चट्टानों पर भी बो दूंगा...
अली जफर (Ali Zafar) के इस क्रिकेट एंथम को अब तक यूट्यूब पर 38 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 'मेला लूट लिया (Mela Loot Liya)' गाने में बच्चों का जोश भी देखने लायक है. क्रिकेट को लेकर पाकिस्तान और भारत दोनों ही देश की जनता काफी एक्साइटिड रहती है, ऐसे में क्रिकेट एंथम को लेकर भी पाकिस्तानी जनता का क्रेज साफ देखा जा सकता है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
Bhaee ne apna waada poora kiya sirf apnay fans ke liye. Loud ker ke baja do aur Mela Loot Lo ! #melalootliya #bhaeehazirhai
— Ali Zafar (@AliZafarsays) March 1, 2020
YouTube Link: https://t.co/7HSs3v9omg
रोहित शेट्टी ने दिल्ली हिंसा पर दिया रिएक्शन, बोले- अभी हम सब चुप रहेंगे तो...
बता दें, पाकिस्तानी सिंगर और लिरिक्स राइटर अली जफर (Ali Zafar) ने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में गाना गाया है, साथ ही एक्टिंग भी की है. जिनमें 'तेरे बिन लादेन' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन (Mere Brother Ki Dulhan)' जैसी फिल्मों के नाम शामिल है. अली जफर एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'चश्मे बद्दूर' में भी नजर आए थे. इसके अलावा अली जफर कई बॉलीवुड अवॉर्ड फंक्शन में भी शामिल हुए.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं