विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2021

300 करोड़ में बनी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को ओटीटी पर मिला सिर्फ 50 करोड़ का ऑफर, केआरके का दावा

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर कमाल आर खान उर्फ केरआरके ने यह दावा किया है.

300 करोड़ में बनी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को ओटीटी पर मिला सिर्फ 50 करोड़ का ऑफर, केआरके का दावा
अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को लेकर केआरके का ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी इस फिल्म को क्रिटिक्स ने तो खूब सराहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये वैसा जलवा नहीं बिखेर पा रही है जैसे अक्षय कुमार की फिल्में आमतौर पर करती हैं. कोरोना काल में अक्षय कुमार की इस फिल्म का कलेक्शन काफी औसत है. बताया जा रहा है कि 5 दिन में ये फिल्म 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. अब बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ केरआरके ने अक्षय की आगामी फिल्म सूर्यवंशी को लेकर ट्वीट किया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है.

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा: "मेरे सूत्रों के अनुसार, अब ओटीटी सूर्यवंशी को केवल 50 करोड़ का ऑफर दे रही है. यह अक्षय की पिछले 2 फिल्में असफल होने का नतीजा है. जबकि 'सूर्यवंशी' का बजट करीब 300 करोड़ का है. मतलब यह है कि इस फिल्म के रिलीज के अब सारे रास्ते बंद हो गए हैं. यह बहुत ही दुखी करने वाली बात है." कमाल आर खान उर्फ केरआरके ने इस तरह फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर ये दावा किया है.

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' के लेकर किए गए केआरके के दावे में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले दिनों में ही पचा चल पाएगा. अक्षय की इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय और कैटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी. इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंग का भी कैमियो होगा. अगर कोरोना काल  नहीं आया होता तो यह फिल्म कब की रिलीज हो गई होती.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Sooryavanshi, Krk, Krk Tweet, Sooryavanshi On OTT, Akshay Kumar Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com