अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट और हैंडसम हंक हीरो माने जाते हैं. अब तो उनके बेटे आरव भी उन्हीं के तरह कूल ड्यूड हैंडसम हंक हो गए हैं. हाल ही में आरव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा हैं, जिसमें वह अपने पापा की तरह ही नजर आ रहे हैं और किसी हॉलीवुड स्टार की तरह स्टाइलिश दिख रहे हैं. आरव का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा हैं. बता दें कि आरव अक्षय और ट्विंकल खन्ना के बड़े बेटे हैं, यूं तो वह लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन कभी-कभार सोशल मीडिया पर उनके वायरल वीडियो आते रहते हैं. आइए आपको दिखाते हैं ऐसा ही एक वायरल वीडियो.
अक्षय कुमार के बेटे आरव का वायरल वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंस्टाग्राम पर viralbhayani नाम से बने पेज पर अक्षय कुमार के बड़े बेटे आरव का एक वीडियो शेयर किया गया हैं. जिसमें आरव ब्लैक शर्ट और ऑफ व्हाइट पैंट पहने काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. वह कार में बैठकर कहीं जा रहे हैं और पैपराजी ने उनका वीडियो कैप्चर कर लिया. इस वीडियो में आरव किसी हॉलीवुड स्टार की तरह लग रहे हैं और दिखने में हूबहू अपने पापा की कॉपी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर आरव का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर रहे हैं कि आरव अपने पापा की कार्बन कॉपी हैं, तो कोई कह रहा है कि स्टार किड्स को ऐसे ही होना चाहिए ना लाइमलाइट में, ना शो ऑफ में. एक यूजर ने लिखा ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस की तरह लग रहे हैं.
क्या करता है अक्षय कुमार का बेटा आरव
बता दें कि अक्षय कुमार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से 17 जनवरी 2001 को शादी की थी. उनके बेटे आरव का जन्म 15 सितंबर 2002 को हुआ था. शुरू से ही आरव लाइमलाइट से दूर हैं और 15 साल की उम्र में मुंबई को छोड़कर विदेश चले गए. अक्षय कुमार भी कहते हैं कि उनके बेटे को फिल्मों से ज्यादा फैशन डिजाइनिंग में इंटरेस्ट हैं और वह लंदन में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहा हैं. अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मेरा बेटा कॉमन मैन की तरह विदेश में रहता हैं, वह खुद अपने कपड़े धोता है, खाना बनाता है और पॉकेट मनी के लिए काम भी करता हैं. वहीं, अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो जल्दी खिलाड़ी कुमार केसरी चैप्टर 2 में नजर आएंगे, जिसमें उनके अपोजिट अनन्या पांडे और आर माधवन जैसे सितारे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं