विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2022

अक्षय कुमार ने NDTV से बातचीत में अपनी बहन अल्का को किया याद, बोले- पैदा होने पर मां ने कहा था, घर की देवी है

रक्षा बंधन में अक्षय कुमार चार बहनों के परेशान भाई के रोल में हैं, जिनकी शादी उन्हें करनी है. अक्षय चार कुमार के साथ फिल्म में उनकी चार बहनों के अलावा भूमि पेडनेकर भी हैं. जो फिल्म में उनकी लेडी लव के रोल में हैं. 

NDTV से बातचीत में अक्षय कुमार ने बहन अल्का को किया याद
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन कल यानी 12 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन रिलीज होने वाली है. एनडीटीवी से बात करते हुए अक्षय ने कहा कि "यह एक बड़ा सप्ताह है और हमारे पास लगभग तीन से चार छुट्टियां हैं. छुट्टी कल रक्षा बंधन से शुरू होती है और सोमवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तक छुट्टी है. ऐसे में उम्मीद है कि लोग फिल्म देखेंगे. रक्षा बंधन में अक्षय कुमार चार बहनों के परेशान भाई के रोल में हैं, जिनकी शादी उन्हें करनी है. अक्षय चार कुमार के साथ फिल्म में उनकी चार बहनों के अलावा भूमि पेडनेकर भी हैं. जो फिल्म में उनकी लेडी लव के रोल में हैं. 

अक्षय कुमार ने इस मौके पर अपनी बहन को याद किया. एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने अपनी बहन अल्का भाटिया को लेकर अपना कई यादें शेयर की. उन्होंने बताया कि उनकी बहन अल्का जब पैदा हुई थीं. तब वह छोटे थे. हालांकि तब की बातें उन्हें आज भी याद हैं. रुपम सिनेमा के पास हॉस्पिटल था, वहां उनकी बहन पैदा हुई थी. तब वह भाग कर गए थे और पहली बार अपनी बहन को देखा था. उस समय उनकी मां ने कहा था कि ये घर की देवी है बेटा. वो मेरी रक्षा कर रही हैं या मैं जो भी है, लेकिन मां की यह बात मैं कभी नहीं भूला. फिल्म में अपनी बहनों को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी चारों बहनें काफी टैलेंटेड हैं.

वहीं उन्होंने कहा कि यह एक मास एंटरटेनर फिल्म है. साफ सुथरी फैमिला फिल्म है जो दर्शकों को पसंद आएगी. इस मौके पर फिल्म की कास्ट ने फिल्म मेकिंग के दौरान की मजेदार अनुभव भी शेयर किया. फिल्म में उनकी चार बहनों के रोल में नजर एक्ट्रेसेस ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ काम करना का उनका अनुभव शानदार रहा.

अक्षय कुमार ने 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ बॉक्‍स ऑफिस टकराव और बायकॉट विवाद पर की बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Movies, Raksha Bandhan Movie, Raksha Bandhan Cast, Raksha Bandhan Release Date, राखी 2022, राखी का त्‍योहार, Raksha Bandhan Movie Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com