- इस हफ्ते रिलीज हुई है अक्षय की 'गुड न्यूज'
- सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर आया बयान
- बोले- मुझे हिंसा पसंद नहीं
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'गुड न्यूज (Good Newwz)' 27 दिसंबर को रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इसने अच्छी कमाई की है. अक्षय कुमार की फिल्म समीक्षकों की सराहना भी मिली है. अक्षय कुमार से मीडिया से बातचीत के दौरान जब नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से हिंसा नहीं होनी चाहिए और उन्हें हिंसा पसंद नहीं है. इस तरह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपना पक्ष रखा.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मीडिया से बातचीत के दौरान सीएए (CAA) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर भी अपनी बात कही. जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो अक्षय कुमार ने कहा, 'मुझे हिंसा पसंद नहीं है. चाहे वह वाम या दक्षिण हो, बस हिंसा मत कीजिए. संपत्ति को नष्ट मत कीजिए, ऐसा मत करिए, हिंसा से दूर रहिए. आप एक दूसरे को जो कुछ कहना चाहते हैं, सकारात्मकता से कहिए, एक दूसरे से बात करिए, हिंसा रोकिए. किसी की संपत्ति नष्ट मत करिए, किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर बॉलीवुड से खूब रिएक्शन आ रहे हैं. ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर और जीशान अय्यूब जैसे सधे हुए कलाकार विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा भी ले रहे हैं और अपनी राय रख रहे हैं. अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्मों में 'सूर्यवंशी' और 'लक्ष्मी बम' शामिल हैं. 'गुड न्यूज' की बात करें तो फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं, जबकि फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं