विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

Padman के प्रमोशन पर निकले अक्षय कुमार ने थामा ABVP का झंडा, Twitter पर हुए Troll

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'पैडमैन' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. अक्षय कुमार ने 'पद्मावत' की रिलीज को आसान बनाने के लिए 'पैडमैन' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था.

Padman के प्रमोशन पर निकले अक्षय कुमार ने थामा ABVP का झंडा, Twitter पर हुए Troll
अक्षय कुमार
  • 9 फवरी को हो रही है रिलीज
  • सोनम कपूर और राधिका आप्टे हैं उनके साथ
  • 'पद्मावत' की राह को बनाया आसान
नई दिल्ली: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'पैडमैन' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. अक्षय कुमार ने 'पद्मावत' की रिलीज को आसान बनाने के लिए 'पैडमैन' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था. अब वे फिल्म के प्रमोशन को जबरदस्त ढंग से कर रहे हैं. फिल्म सैनेटरी पैड को लेकर जागरूकता फैलाने वाली है. अक्षय कुमार सोमवार को फिल्म का प्रमोशन करने दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. यहां वूमन मैराथन का आयोजन किया गया था. अक्षय ने इस मैराथन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. लेकिन इस मैराथन की एक फोटो वायरल हुई है जिसमें वे भारतीय जनता पार्टी की स्टुडेंट विंग एबीवीपी का झंडा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं. 

 
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया हैः "दिल्ली यूनिवर्सिटी की वूमन मैराथन को झंडा दिखाते हुए. ये लवली लेडीज महिला सशक्तीकरण और टैक्सफ्री सैनिटरी पैड्स के लिए दौड़ रही हैं." लेकिन अक्षय कुमार के हाथ में एबीवीपी का झंडा ट्विटर पर हंगामा बरपाने के लिए काफी रहा. ट्विटर पर लोग उन्हें राजनीति से दूर होने की सलाह दे रहे हैं तो कोई उनका मजाक बना रहा है.

Video: अक्षय कुमार ने महिलाओं को बताया खुद की सुरक्षा कैसे करें



Porn Star पर बनाई फिल्म का विरोध करने पहुंचे लोगों की राम गोपाल वर्मा ने तोड़ी हड्डियां! Video हुआ Viral

किसी ने उनकी कनाडा की नागरिकता को इश्यू बनाया है तो कई उन्हें 'फ्लॉपमैन' कह रहा है. बता दें कि 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है और इसमें उनके साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे नजर आएंगी. 'पैडमैन' में अक्षय, अरुणाचलम मुरुगनाथम का कैरेक्टर प्ले करने जा रहे हैं, जो वास्तविक जीवन में पीरियड से जुड़ी समस्याओं पर काम कर रहे हैं. उन्हें पैडमैन के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar Padman, ABVP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com