विज्ञापन

अक्षय कुमार अपनी सासू मां डिम्पल कपाड़िया के साथ पहुंचे महाकाल, माथे पर तिलक लगाए कुछ यूं दिखे खिलाड़ी कुमार

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला की रिलीज से पहले उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

अक्षय कुमार अपनी सासू मां डिम्पल कपाड़िया के साथ पहुंचे महाकाल, माथे पर तिलक लगाए कुछ यूं दिखे खिलाड़ी कुमार
अक्षय कुमार पहुंचे उज्जैन
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार बुधवार 1 अप्रैल को अपनी सासू मां डिम्पल कपाड़िया के साथ महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय और डिम्पल के माथे पर तिलक लगा है और वे पूजा के लिए संकल्प लेते नजर आ रहे हैं. भीड़ इतनी ज्यादा है कि बस किसी तरह उनके खड़े होने के लिए जगह बनाई गई है. अपनी फिल्म भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार भोले बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए उनके दरबार में पहुंचे. इसे देख उनके फैन्स उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं.

भूत बंगला की रिलीज डेट फिक्स

अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज को लेकर पहले चर्चा थी कि ये आगे बढ़ सकती है, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. ‘भूत बंगला' पोस्टपोन नहीं हुई है और ये 10 अप्रैल को ही थियेटर्स में रिलीज होने वाली है. मजेदार बात ये है कि उसी वक्त बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर' भी मौजूद है, ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है. अब देखना होगा कि ऑडियंस किस फिल्म को ज्यादा पसंद करती है. हालांकि  ‘भूत बंगला' की लंबाई धुरंधर 2 से काफी कम है. लेकिन एक्शन के बीच कॉमेडी का डोज फिल्म मेकर्स के लिए फायदेमंद भी हो सकता है. 

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Movies, Akshay Kumar In Ujjain, Mahakal Temple, Ujjain Mahakal Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com