अक्षय कुमार और नागार्जुन की एक फिल्म बहुत ही फेमस हुई थी. इस फिल्म का नाम अंगारे था. इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में एक एक्शन सीक्वेंस था जिसमें अक्षय और नागार्जुन पानी में जबरदस्त लड़ाई करते हुए नजर आ रहे थे. ये लड़ाई आपस में नहीं बल्कि दोनों मिलकर किसी को मार रहे थे. इस फिल्म को लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं और इस वीडियो को देखकर एक बार फिर फिल्म देखने लग गए हैं.
वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक तरफ पानी में एक्शन सीक्वेंस शूट हो रहा है वहीं दूसरी तरफ अक्षय नागार्जुन के गले में हाथ डालकर खड़े हुए हैं. इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है. अब और पुराने लुक में जमीन आसमान का फर्क है. अक्षय भी सेट पर नागार्जुन की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैंस ने किए कमेंट
इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- पहली बार मैंने किसी को अक्की के आकर्षण से मेल खाते देखा है, मैं इससे अधिक किसी से मेल नहीं खाता... अक्की ने सलमान, गोविंदा, शाहरुख, सैफ और कई अन्य लोगों के साथ काम किया है, लेकिन केवल संजय और अमिताभ ही उनके चार्म से मेल खाते हैं. एक ने लिखा-क्या शानदार एक्शन सीन है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं.
अंगारे की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार और नागार्जुन के साथ सोनाली बेंद्रे, पूजा भट्ट और परेश रावल अहम किरदार निभाते नजर आए थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार एक बार फिर दिवाली पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज होने गई है. इस फिल्म की स्टारकास्ट लंबी-चौड़ी है. अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं