Akshay Kumar movie Gabbar is back: अक्षय कुमार की फिल्म भले ही कुछ समय से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हों. लेकिन एक दौर ऐसा भी रहा है जब वो बॉक्स ऑफिस के वाकई सबसे बड़े खिलाड़ी रहे हैं. उन की कम बजट में बनी मूवीज ने भी लागत से कहीं ज्यादा की कमाई की है और मेकर्स को खूब मुनाफा कमवाया है. कुछ फिल्में तो ऐसी भी हैं जिन में कास्ट के नाम पर उन के साथ चंद छोटे मोटे कलाकार थे. लेकिन अक्षय कुमार के दम पर ही मूवी मोटा मुनाफा कमाने में कामयाब रही. ऐसी ही एक फिल्म में अक्षय कुमार ने ऐसे कलाकारों के साथ काम किया जो कुछ क्राइम से जुड़े शोज में नजर आ चुके हैं. और, उनकी ये फिल्म भी अच्छी रकम कूटने में कामयाब रही.
ये है फिल्म का नाम
अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम है गब्बर इज बैक. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर खान, श्रुति हसन, सुनील ग्रोवर, जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी थे. इस के अलावा कुछ कलाकार ऐसे भी थे जो क्राइम जुड़े टेलीविजन शोज में नजर आए. इशिता व्यास सावधान इंडिया @11 में दिखीं, श्रुति बापना सावधान इंडिया के एक एपिसोड में दिखीं, मनोज चंदिला सीआईडी में काम कर चुके हैं. विकास श्रीवास्तव सावधान इंडिया एफआईआर सिरीज में काम कर चुके हैं. सान्वी तलवार भी सावधान इंडिया के एक एपिसोड में में काम कर चुकी हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिल्म ने जमकर कूटा मुनाफा
साल 2015 में आई अक्षय कुमार की ये मूवी करप्शन के खिलाफ आवाज उठाने वाली थी. अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिए जनमानस की आवाज बने थे. फिल्म लोगों को इस कदर पसंद आई कि महज 86.85 करोड़ रु. में बनी इस फिल्म ने 135.81 करोड़ रु. का कारोबार किया. फिल्म में करीना कपूर और श्रुति हसन के काम की भी खूब तारीफ हुई. सुनील ग्रोवर और जयदीप अहलावत भी अपने अपने किरदार में फिट नजर आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं