विज्ञापन
This Article is From May 31, 2022

अक्षय कुमार ने नाव से अचानक गंगा में मारी छलांग, नजर नहीं आए एक्टर तो फैन्स को हुई चिंता, फिर जो हुआ...

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वे भक्ति के रंग में डूबे नजर आए थे. ऐसे में अब एक्टर का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वे गंगा में नाव से कूदकर डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अक्षय कुमार ने नाव से अचानक गंगा में मारी छलांग, नजर नहीं आए एक्टर तो फैन्स को हुई चिंता, फिर जो हुआ...
अक्षय कुमार ने लगाई गंगा में डुबकी
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था. अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज कुछ ही समय में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, ऐसे में एक्टर जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म के प्रमोशन में अक्षय कुमार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. वे हाल ही में वाराणसी में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए गए थे, जहां वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने भी पहुंचे. अक्षय कुमार इस दौरान महा आरती में भी शामिल हुए. 

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वे भक्ति के रंग में डूबे नजर आए थे. ऐसे में अब एक्टर का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वे गंगा में नाव से कूदकर डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड के पेज से शेयर किया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक्टर नाव पर खड़े हैं और अचानक गंगा नदी में कूद जाते हैं. वे पानी के अंदर जाने के बाद कुछ सेकंड्स तक नजर नहीं आते. इसके बाद अचानक वे ऊपर तैरते हुए दिखते हैं. इस दौरान एक्टर कुर्ते पजामे में नजर आए. 

बता दें, नदी में कूदने के बाद जब कुछ देर तक अक्षय दिखाई नहीं दिए तो उनके फैन्स को चिंता हो गई और इसका जिक्र उन्होंने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी किया. एक ने लिखा, 'मैं तो डर ही गया था'. तो एक अन्य लिखते हैं, 'फिल्म हिट होगी सर'. गौरतलब है कि अक्षय कुमार फिल्म पृथ्वीराज में मानुषी छिल्लर के साथ दिखाई देंगे.

इसे भी देखें :बांद्रा में सड़क पर टहलते हुए नजर आए करीना कपूर और सैफ अली खान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Post, Akshay Kumar Video, Akshay Kumar Viral Video, Akshay Kumar Varanasi, Akshay Kumar Kashi Vishwanath, Akshay Kumar Jumped Into Ganges, Akshay Kumar Instagram, Akshay Kumar Prithviraj, Prithviraj, Manushi Chhillar, Akshay Kumar News, Prithviraj Promotion, Akshay Kumar Upcoming Movies 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com