Republic Day 2024: देश आज यानी 26 जनवरी, 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस दौरान हर साल की तरह इस बार भी इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है. परेड के साथ ही अलग-अलग राज्यों की झांकियां और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं. इस मौके पर यूथ आइकन और बॉलीवुड एक्चर आयुष्मान खुराना भी गणतंत्र दिवस की इस परेड को देखने के लिए मौजूद रहेंगे. 75वें गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day 2024 Parade) में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड हस्तियां बधाई संदेश भी दे रही हैं और अक्षय कुमार ने भी एक वीडियो शेयर किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गणतंत्र दिवस के मौके पर अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों एक्टर तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं. अक्षय कुमार ने इसके साथ मैसेज लिखा है, 'नया भारत, नया आत्मविश्वास, नया विजन...हमारा समय आ गया है. हैप्पी रिपब्लिक डे. जय हिंद...जय भारत.'
सभी भारतवासियों को गणतंत्रदिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ! ये video #BombaySappers #RepublicDay parade contingent की रिहर्सल का WhatsApp forward से आया है ! इस यूनिट का नेतृत्व महिला ऑफिसर Maj. #RuchiYadav कर रहीं है! इस वीडियो के बैकग्राऊंड में एक आम भारतीय नागरिक… pic.twitter.com/1YmSEMDS5g
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 26, 2024
कर्तव्य पथ पर आज 90 मिनट की परेड के दौरान देश अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं