अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज का कल ट्रेलर आ गया. इस ट्रेलर पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जहां कुछ लोगों को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है, वहीं कुछ लोग अक्षय कुमार के एक्शन सीन और एक्सप्रेशन को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे हैं. दरअसल, फिल्म का ट्रेलर आउट होने के बाद अब अक्षय कुमार जोरों-शोरों से इसके प्रमोशन में लग गए हैं. इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पृथ्वीराज चौहान के ऊपर बात करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फिल्मफेयर के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. यह फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का वीडियो है.
इस वीडियो में अक्षय कुमार कहते हैं कि जब उन्होंने पृथ्वीराज के बारे में पढ़ा तो उन्हें अहसास हुआ कि वे कितने बड़े योद्धा थे, पर हिस्ट्री की किताब में उनके बारे में केवल एक पैरा है. साथ ही अक्षय कुमार कहते हैं कि इस फिल्म को बड़े से लेकर बच्चों तक सभी को देखनी चाहिए. यह एक एजुकेशनल फिल्म है. अक्षय कुमार के इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "पिक्चर प्रमोशन का चक्कर है बाबू भैया", तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "मूवी आया तो याद आया एक पैराग्राफ है".
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सोनू सूद और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं. फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे, जबकि सोनू सूद चंदरवरदाई का रोल निभा रहे हैं. मानुषी छिल्लर की यह डेब्यू फिल्म है और इसमें वह संयोगिता के रोल में नजर आएंगी.
इसे भी देखें :बांद्रा में स्पॉट हुए अभिनेता संजय दत्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं