विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2019

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हो गई हाथापाई, पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव- देखें Video

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में अक्षय कुमार और बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक-दूसरे के साथ बुरी तरह से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं.

Also Read in
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हो गई हाथापाई, पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव- देखें Video
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) में झगड़े का वीडियो हुआ वायरल
  • अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच हुई हाथापाई
  • पुलिस को भी बीच में आकर करना पड़ा बीच बचाव
  • अक्षय कुमार का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) में नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार की इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में अक्षय कुमार और बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक-दूसरे के साथ बुरी तरह से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, दोनों का झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि खुद पुलिस को भी उनके बीच में उतरना पड़ा. अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. 

रामजन्म भूमि पर फैसले के दिन शत्रुघ्न सिन्हा से मिले थे हार्दिक पटेल, एक्टर ने ट्वीट कर कहा- क्या पक रहा है...

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के झगड़े का यह वीडियो खुद बॉलीवुड के खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किया है. दरअसल, वीडियो में बॉलीवुड के दोनों ही कलाकार मजेदार अंदाज में एक दूसरे पर घूंसे बरसाते और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से करती हैं, लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच लड़ाई बढ़ती है खुद पुलिस को भी उनका बचाव करने आना पड़ता है. वीडियो को देखकर लग रहा है मानो यह 'सूर्यवंशी' की शूटिंग के दौरान का है. इसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज- एक  ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है."

कपिल शर्मा पर फिदा हुई यह एक्ट्रेस तो कॉमेडी किंग ने बाकी कलाकारों को दिखाया बाहर का रास्ता- देखें Video

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) हिंदी भाषी एक्शन फिल्म है. इस फिल्म को करण जौहर (Karan Johar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने प्रोड्यूस किया है. धर्मा प्रोडक्शन और रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका तो निभाएंगे, साथ ही एक सीन के लिए इसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन (Ajay Devgn) की भी झलक देखने को मिलेगी. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Rohit Shetty, Katrina Kaif, Akshay Kumar Fight With Rohit Shetty, Akshay Rohit Fight Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com