अजय देवगन बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं. उन्होंने बॉलीवुड में एक्शन फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था और एक्शन हीरो के तौर पर अपनी एक पहचान भी कायम की. लेकिन आप जानते हैं अजय देवगन की 100वीं फिल्म (Ajay Devgn 100th film) कौन सी है और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा था. अजय देवगन की 100वीं फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर है जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला था. अजय देवगन की तान्हाजी 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी. ये अजय देवगन के करियर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है.
अजय देवगन की 100वीं फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर का बजट आईएमडीबी के मुताबिक 125 करोड़ रुपये था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 362 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो मराठा योद्धा तान्हाजी मालुसरे की वीरगाथा पर आधारित है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिल्म में अजय देवगन ने तान्हाजी की मुख्य भूमिका निभाई, जबकि सैफ अली खान ने उदयभान सिंह राठौड़ के किरदार में खलनायक की भूमिका अदा की. काजोल ने तान्हाजी की पत्नी सावित्रीबाई का किरदार निभाया. ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इसके शानदार विजुअल इफेक्ट्स, दमदार अभिनय और देशभक्ति से भरे कथानक के लिए खूब सराहा गया.
अजय देवगन की 100वीं फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में तीन अवॉर्ड भी जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (अजय देवगन) शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं