- अजय देवगन की बेटी न्यासा का डांस वीडियो वायरल
- वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों कई किड स्टार लाइमलाइट में बने हुए हैं. उन्ही में से एक हैं अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन न्यासा भले की किसी फिल्म में अब तक ना दिखाई दी हों, लेकिन फैंस उनके फोटो और लेटेस्ट वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं. फिलहाल तो हाल ही में न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यह एक डांस वीडियो है, लेकिन यह फनी तब हो जाता है जब न्यासा डांस करते-करते अपनी ही दोस्त के मुंह पर मार देती हैं. जिसके बाद नीसा के लुक्स देखने लायक होते हैं.
वीडियो देख हंसी पर कर नहीं पाएंगे कंट्रोल
अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन अधिकतर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं. फिलहाल इस बार तो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने सफेद रंग का वन पीस कैरी किया है. साथ ही खुले बाल और ये अंदाज उन पर काफी जंच रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यासा डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं डांस करते-करते न्यासा का हाथ दोस्त के मुंह पर जाकर लग जाता है. जिसके बाद न्यासा अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं. वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'अपनी मां पर गई हो', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'ये बहुत फनी है मेरे साथ भी होता है'.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिंगापुर में रहती हैं नीसा
आपको बता दें कि न्यासा इन दिनों सिंगापुर में हैं. वे वहां अपनी आगे की पढ़ाई करने गई हैं. न्यासा को वीडियो बनाने का बेहद शौक है. इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर तो न्यासा के फैन पेज भी हैं. जिसपर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें आए दिनों छाई रहती हैं. न्यासा का एक छोटा भाई भी है युग जो अभी 11 साल का ही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं