विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2018

दोबारा रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहते हैं राजकुमार हिरानी, जानें वजह

एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बायोपिक बनाने वाले राजकुमार हिरानी का कहना है कि वह अभिनेता रणबीर कपूर की अभिनय कला से काफी प्रभावित हैं और उनके साथ दोबारा काम करना चाहते हैं.

दोबारा रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहते हैं राजकुमार हिरानी, जानें वजह
रणबीर कपूर (फिल्म का एक सीन)
  • दत्त बायोपिक के डायरेक्टर हैं हिरानी
  • फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर
  • 24 अप्रैल को रिलीज होगा टीजर
नई दिल्ली: एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बायोपिक बनाने वाले राजकुमार हिरानी का कहना है कि वह अभिनेता रणबीर कपूर की अभिनय कला से काफी प्रभावित हैं और उनके साथ दोबारा काम करना चाहते हैं. कपूर इस बायोपिक में सजय दत्त का किरदार अदा कर रहे हैं और उन्होंने हिरानी के साथ पहली बार इस फिल्म में काम किया है. कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में ‘ सांवरिया ’ फिल्म से की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई लेकिन अभिनेता ने इसके बाद ‘वेक अप सिड’, ‘रॉकेट सिंह सेल्समेन ऑफ द इयर ’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का परिचय दिया.

IPL के मैच से पहले रिलीज होगा 'संजू' का टीजर, राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा

गोरेगांव में दिग्गज निर्देशक सुभाष घई के फिल्म इंस्टीट्यूट विस्लिंग वूड्स में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर हिरानी ने इस बायोपिक से कपूर के सुपरस्टार के रूप में वापसी पर कहा , “ वह हमेशा ही वहां थे, वहां से कभी नीचे नहीं गए. वह एक शानदार अभिनेता हैं. मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगा. मैं उनके साथ दोबारा काम करना चाहूंगा.” 

बॉलीवुड सितारों को आया गुस्सा, ट्विकंल खन्ना ने लिखा, 'मैं गुस्से में हूं...'

निर्देशक घई ने कहा, “फिल्में चलती हैं या नहीं चलती हैं... इस तरह की चीजें होती हैं. रणबीर कपूर एक सुपर एक्टर हैं. एक दोस्त के तौर पर हिरानी ने मुझे बायोपिक का टीजर दिखाया है, जो काफी अच्छा है. मैं मानता हूं कि यह एक शानदार फिल्म होने जा रही है. मुझे विश्वास है कि ‘संजू’ एक बड़ी हिट फिल्म होने जा रही है.” निर्देशक हिरानी ने स्वीकार किया कि वह इस फिल्म के लिए दबाव महसूस करते हैं क्योंकि यह इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt Biopic, Rajkumar Hirani, Ranbir Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com