विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2022

टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद क्या दिशा पटानी इस मिस्ट्री मैन को कर रही हैं डेट? जानें कौन हैं अलेक्जेंडर एलेक्स

Disha Patani: बेहतरीन अदाकारी का परिचय देने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि टाइगर श्रॉफ को छोड़ने के बाद इन दिनों वह किस मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं.

टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद क्या दिशा पटानी इस मिस्ट्री मैन को कर रही हैं डेट? जानें कौन हैं अलेक्जेंडर एलेक्स
Disha Patani: दिशा पटानी इस मिस्ट्री मैन को कर रही हैं डेट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की मूवी, गाने और खूबसूरती के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं. खासकर फिल्म एमएस धोनी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिशा पाटनी तो अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हमेशा चर्चा में रही है. कई सालों तक वह बॉलीवुड के हैंडसम हंक टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही थी. लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही है. अब इससे आगे बढ़ते हुए एक्ट्रेस को एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि टाइगर के बाद दिशा इस शख्स को डेट कर रही हैं.

कौन है यह मिस्ट्री मैन

यह तो हम सब जानते हैं कि दिशा पाटनी बेहद ही फिटनेस फ्रीक है और अपनी बॉडी और फिटनेस को लेकर वह हमेशा बहुत कॉन्शियस रहती हैं. इन दिनों जिस शख्स के साथ दिशा नजर आ रही हैं वह और कोई नहीं बल्कि अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक है, जो एक फिटनेस ट्रेनर, मॉडल और एक्टर है. दिशा अक्सर उनके साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं. बता दें कि अलेग्जेंडर गिरगिट नाम की वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं. इतना ही नहीं वो टाइगर श्रॉफ के भी अच्छे दोस्त बताए जाते हैं.

वायरल हुई एलेक्स और दिशा की फोटो

बता दें कि सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी अलेक्जेंडर एलेक्स की कई तस्वीरें वायरल होती है. जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ मौज मस्ती और चिल करते नजर आते हैं. ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि एलेक्स और कोई नहीं बल्कि दिशा पाटनी के नए बॉयफ्रेंड हैं और जल्द ही दोनों अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म भी कर देंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Tiger Shroff, दिशा पटानी, Disha Patani Dance, Disha Patani Instagram, Disha Patani Pics, Disha Patani Workout, Disha Patani 2022 Look, Disha Patani Actress, Disha Patani Boyfriend, Disha Patani Boyfriend Aleksandar Alex, Aleksandar Alex, Aleksandar Alex Ilic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com