कुछ ही सीरीज हैं, जिसमें गांवों की परेशानिया और वहां के हाल को दिखाया गया है. इन्हीं में से एक प्राइम वीडियो की नंबर वन सीरीज पंचायत भी है, जिसमें गांव की सड़कों का हाल दिखाया गया था. वहीं इसके बाद आई ग्राम चिकित्सालय सीरीज, जिसमें गावों के अस्पतालों का हाल दिखाया गया. वहीं अब प्राइम वीडियो की 7 एपिसोड की नई सीरीज में सरकारी स्कूल की हालत को दिखाया गया है. खास बात यह है कि प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही इस सीरीज को इतना प्यार मिल रहा है कि ओटीटी पर आते ही यह नंबर वन सीरीज की लिस्ट में शुमार हो गई है.
प्राइम वीडियो पर नंबर वन सीरीज बनीं आदर्श बाल विद्यालय
आदर्श बाल विद्यालय भारत में रिलीज होते ही नंबर वन पर ट्रैंड कर रही है. जबकि अलायंस, राख और रक्तांचल जैसी सीरीज को पछाड़ दिया है. वहीं फिल्मों की बात करें तो एक दिन, मास्टर ऑफ द यूनिवर्स को भी आदर्श बाल विद्यालय ने पछाड़ दिया है.
ये भी पढ़ें- 1925 करोड़ की हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ने इंडियन फिल्म से छीनी रिलीज डेट, स्क्रीन की किल्लत की वजह से बदलनी पड़ी तारीख
7 एपिसोड की है आदर्श विद्यालय
'आदर्श बाल विद्यालय' एक सात एपिसोड की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जो 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है. इस सीरीज को विश्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने बनाया है और पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले तैयार किया गया है. सीरीज में केके मेनन के अलावा अर्चना पूरन सिंह, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी और प्राची शाह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
आदर्श विद्यालय की कहानी
7 एपिसोड की सीरीज की कहानी ऐसे हेडमास्टर की है, जो एक खराब स्थिति वाले स्कूल को सुधारने की कोशिश करता है. टिंकी टोली नाम की जगह पर मौजूद यह स्कूल कई परेशानियों से जूझ रहा है और हेडमास्टर अपने तरीके से इसे बदलने की कोशिश करता है. कहानी में स्कूल की समस्याओं के साथ-साथ लोगों के रिश्तों, सोच और बदलाव की कोशिशों को भी मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. इसके अलावा बच्चों के अलावा पेरेंट्स और टीचर्स की भी दुनिया को दिखाया गया है, जो समाज के कारण परेशानियों का सामना कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं