पानी में योग के साथ मस्ती करती नजर आईं यामी गौतम....
- 21 जून को दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक मनाया था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- कई सेलेब्स ने अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे
- एक्ट्रेस यामी गौतम ने स्विमिंग पूल में ट्रेनर के साथ किया योग
नई दिल्ली:
हाल ही में दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है. कई सेलेब्स ने अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं. एक्ट्रेस यामी गौतम कहां पीछे रहने वाली थीं. उन्होंने स्विमिंग पूल में योग कर डाला और अपनी हॉट तस्वीरों को अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया.
एक्ट्रेस यामी गौतम का योग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में यामी बेहद हॉट स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहने हुए हैं. इस वीडियो को इतना शेयर किया जा रहा है.
वीडियो में यामी गौतम योग के कई आसन करते नजर आ रही हैं. पानी में योग की मस्ती के बीच यामी बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं. स्वीमिंग पूल में अपनी ट्रेनर के साथ खड़ी यामी ने पानी के साथ खूब शरारत भी की. यामी ने साल 2012 में आई फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वे एक्शन जेक्शन, बदलापुर, सनम रे और काबिल में दिखाई दी थी.
कुछ दिन पहले यामी ने अपनी वर्कआउट की तस्वीरें भी अपने फैंस के लिए शेयर की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yami Gautam, Underwater Fitness Training, Yoga Yoga In Water, Yoga In Sweaming Poll