हर सेलिब्रिटी का सपना होता है कि एक बार वो कान्स फिल्म फेस्टिवल के उस रेड कार्पेट पर चले और मंच तक पहुंचे. लेकिन यहां तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल होता है. हर साल ऐश्वर्या राय से लेकर उर्वशी रौतेला और बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज यहां शिरकत करने पहुंचती हैं. इस बार तो बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी अपना कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू किया. लेकिन इन बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज़ ने अपने लुक्स से लोगों को निराश किया. जबकि दूसरे सेलिब्रिटीज और इनफ्लुएंसर कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेहद ही खूबसूरत लगे. उन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी, जिन्होंने 77 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर स्टनिंग डेब्यू किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शहाना गोस्वामी का रेड कार्पेट लुक
सबसे पहले आपको एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी का कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक दिखाते हैं. 38 साल की एक्ट्रेस ने अपने कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक को बहुत ही सोबर और एलिगेंट रखा. उन्होंने क्रीम कलर की इंडो वेस्टर्न साड़ी पहनी. इसके साथ उन्होंने स्टोन वर्क किया हुआ हैवी ब्लाउज पहना और पल्लू का एक साइड अपने हाथ में ड्रेप किया है. अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने केवल डायमंड इयररिंग्स पहने.
कौन है शहाना गोस्वामी ?
6 मई 1986 को दिल्ली में जन्मीं शहाना गोस्वामी साउथ इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं. इतना ही नहीं वो ओटीटी पर भी कई बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में रॉक ऑन, रा-वन, मिडनाइट चिल्ड्रन, फिराक और हीरोइन जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं. इसके अलावा वह ए सूटेबल बॉय, बॉम्बे बेगम, द लास्ट ऑवर और हश-हश जैसी वेब सीरीज में भी बेहतरीन काम करती हुई नजर आ चुकी हैं.
सांवले रंग के कारण नहीं मिलता था फिल्म में काम
बता दें कि शहाना गोस्वामी ने साल 2006 में यूं होता तो क्या होता फिल्म से अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म को नसीरुद्दीन शाह ने डायरेक्ट किया था, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थीं. शहाना बताती हैं कि उनके डार्क स्किन टोन की वजह से उनका कई बार अपमान भी किया गया और उनके रंग के कारण उन्हें कई फिल्मों से भी बाहर कर दिया गया. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें कुछ फिल्मों में सिर्फ इसलिए साइन नहीं किया गया क्योंकि उनका रंग सांवला है. लेकिन आज शहाना किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं और कान्स फेस्टिवल में अपने लुक्स के चलते वह खूब सुर्खियों में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं