अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म फूल और कांटे की एक्ट्रेस मधु तो आपको याद होंगी, जिन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म रोजा में लीड एक्ट्रेस काम किया था. मधु आज 55 साल की हैं और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से अभी भी जुड़ी हुई हैं. मधु ने तमिल सिनेमा से अभिनय में कदम रखा था और अभी भी वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. मधु सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और दोनों बेटियों संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. मधु ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी जुड़वां बेटियों की तस्वीर शेयर की हैं. मधु की दोनों बेटियां सुंदरता में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं.
मधु की दोनों बेटियां नहीं एक्ट्रेस से कम
इस तस्वीर में मधु की दोनों बेटियां अमेया और किआ दिख रही हैं. मधु की दोनों ही बेटियां फिल्मों में आने लायक हो रही हैं और इनकी खूबसूरती बता रही हैं कि ये दोनों बतौर एक्ट्रेस फिल्मों में काम कर सकती हैं. अमेया और किआ दोनों ही जुड़वां बहनें सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, जहां ये दोनों अपनी स्टनिंग और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अमेया और किया की ग्लैमरस तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितनी लग्जरी लाइफ जीती हैं. मधु को अपनी दोनों बेटियों संग कई बार लाइमलाइट में देखा गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मधु के बारे में
मधु रिश्ते में जूही चावली की देवरानी लगती हैं. जूही और मधु के पति रिश्ते में चचेरे भाई हैं. हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी रिश्ते में मधु की बुआ लगती हैं. मधु के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार विजय राज और श्रेयस तलपड़े स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर हिंदी फिल्म कर्तम भुगतम (2024) में नजर आई थीं. मधु अब मौजूदा साल में विष्णु मंचू, अक्षय कुमार और प्रभास की फिल्म कन्नपा में नजर आएंगी. मधु की हिट फिल्मों में दिलजले, नीलगिरी, जेंटलमैन और एलान शामिल हैं. इन सबके अलावा मधु वर्कआउट करती हैं और एक फिट एक्ट्रेस की कैटेगरी में शुमार हैं. मधु अपने वर्कआउट के वीडियो भी शेयर करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं