तमिल टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी 6 अप्रैल 2026 को चेन्नई में मृत पाई गईं. सुभाषिनी सन टीवी के शो कायल में अपने किरदार के लिए जानी जाती थीं. अचानक उनकी मौत की खबर से उनके करीबी और फैन्स सभी बहुत हैरान हैं. काम के मामले में अगर देखें तो अभी तो उनके करियर में थोड़े बेहतर फेज की शुरुआत ही हुई थी. सुभाषिनी असल में श्रीलंका से थीं और ग्लैमर इंडस्ट्री में नाम कमाने के सपने से भारत आईं और चेन्नई में रहने लगीं. वह तमिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती थीं और बिल्कुल दूसरे स्ट्रगलर्स की तरह सुभाषिनी के लिए ये राह बिल्कुल भी आसान नहीं थी.
सुभाषिनी ने कई ऑडिशन दिए लेकिन राह में छोटे-छोटे मौके और कड़ा कॉम्पिटीशन हर कदम पर था. लेकिन अपनी डेडिकेशन से सुभाषिनी ने अपनी राह बना ही ली. सन टीवी का शो कायल उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस शो ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया और वह घर घर में मशहूर हो गईं.
सुभाषिनी ने क्यों किया सुसाइड?
रविवार रात चेन्नई के पोरूर के पास अय्यप्पनथंगल स्थित अपने किराए के अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया एक्ट्रेस ने घरेलू विवाद के चलते ये कदम उठाया. बताया जा रहा है कि सुभाषिनी ने पति से वीडियो कॉल के दौरान अपनी जान दे दी.

बता दें कि सुभाषिनी ने साल 2024 में बिपिन चंद्रन से शादी की थी. सुभाषिनी पति के साथ बेंगलुरु में ही रह रही थीं. पुलिस ने बताया कि उन्होंने चेन्नई में शूटिंग के दौरान रहने के लिए किराए पर अपार्टमेंट लिया था. 3 मार्च को वो चेन्नई पहुंची थीं.
पंखे पर फांसी लगाकर दी जान
रविवार रात एक्ट्रेस अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं. इसी दौरान किसी घरेलू मुद्दे पर उनके बीच बहस शुरू हो गई. वीडियो कॉल पर ही एक्ट्रेस ने छत के पंखे से फांसी लगाकर सुसाइल कर लिया. पति ये सब कॉल पर देख रहा था. उनके पति ने गार्ड को कॉल किया और उसी ने जाकर पुलिस को खबर दी.
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार 25 साल बाद इस हीरोइन के साथ आएंगे नजर, एक हिट फिल्म के बाद दोबारा साथ नहीं किया काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं