मुमताज का स्टारडम कुछ ऐसा था कि उस दौर के सुपरस्टार्स उनके साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे. वह उस दौर में वह 2 से ढाई लाख रुपए लेती थी. लीड रोल में वह राजेश खन्ना के साथ फिल्म दो रास्ते में नजर आईं. यह फिल्म 1969 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनकी भूमिका छोटी थी, लेकिन उन पर फिल्माए गए गाने बेहद पसंद किए गए. राज खोसला की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से वह स्टार बन गईं. उस साल राजेश खन्ना के साथ उनकी फिल्में दो रास्ते और बंधन सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी.मुमताज ने ‘दो रास्ते', ‘आप की कसम', ‘प्रेम कहानी', ‘दुश्मन', ‘रोटी', ‘फौलाद', ‘आंधी और तूफान', ‘टार्जन एंड किंगकॉन्ग', ‘बॉक्सर', ‘जवान मर्द' जैसी करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया और इनमें से अधिकतर सफल रहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजेश खन्ना के साथ वह कुल 10 फिल्मों में नजर आईं. दोनों की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते थे. इसके अलावा, मुमताज ने उस दौर के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ कई हिट फिल्में दी. फिरोज खान के साथ भी वह कई फिल्मों में नजर आईं. फिल्मों में काम करने के दौरान दोनों करीब आए और कहा जाता है कि फिरोज खान मुमताज से शादी भी करना चाहते थे. सायरा बानो ने एक बार जिक्र किया था कि दोनों एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हंसी मजाक करते थे और अक्सर साथ में समय बिताते थे.
हालांकि मुमताज ने वर्ष 1974 में कारोबारी मयूर माधवानी से शादी कर ली. उन्होंने सिनेमा इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और लंदन चली गईं. इस शादी से उनकी दो बेटियां नताशा और तान्या हुईं. उनकी एक बेटी नताशा की शादी एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से हुई है. फरदीन खान जाने माने एक्टर हैं. 90 के दशक में वह कई फिल्मों में नजर आए. उनके गुड लुक्स और एक्टिंग की तारीफ भी हुई, लेकिन वह कभी बतौर लीड एक्टर फिल्मों में खुद को स्थापित नहीं कर पाए.
कौन है मुमताज का एक्टर का दामाद
फरदीन हिंदी अभिनेता और फिल्ममेकर रहे फिरोज खान (Firoz Khan) के बेटे हैं.1998 में आई प्रेम अगन से उन्होंने डेब्यू किया था. वह बतौर हीरो 3 हिट फिल्में दे पाए. वह नो एंट्री, हे बेबी, ऑल द बेस्ट जैसी फिल्मों में नजर आए थे. इनके अलावा वह जंगल, प्यार तूने क्या किया, जानसीन, फिदा, जय वीरू और खेल खेल में जैसी फिल्मों में दिखे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं