एक्स एक्टर और टी-सीरीज के फिल्म निर्माता कृष्ण कुमार अपनी जिंदगी के मुश्किल दिनों से गुजर रहे हैं. उन्होंने अपनी 21 साल की बेटी तिशा कुमार को खो दिया है. तिशा लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं, लेकिन वह गुरुवार 18 जुलाई को कैंसर से जिंदगी की जंग हार गई हैं. तिशा कुमार का जर्मनी में कैंसर का इलाज चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया है. उनके निधन की जानकारी टी-सीरीज के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर दी है.
प्रवक्ता ने कहा, 'कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का कल लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. यह परिवार के लिए मुश्किल समय है, और हम विनम्र अनुरोध करते हैं कि परिवार की निजता का सम्मान किया जाए.' प्रवक्ता ने बताया है कि कुछ वक्त पहले जब तिशा कुमार के कैंसर का पता चला तो परिवार ने उनको इलाज के लिए जर्मनी ले जाने का फैसला किया. लेकिन गुरुवार को उसका निधन हो गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कृष्ण कुमार एक एक्स एक्टर हैं, जो टी-सीरीज के दिवंगत संस्थापक गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं. कृष्ण कुमार ने 90 के दशक में एक कलाकार के तौर पर फिल्मों में अपना करियर शुरू किया और कई फिल्मों में काम किया. उन्होंने 1995 की हिट फिल्म बेवफा सनम के लिए सबसे ज्यादा जाने गए. हालांकि, जब उनका एक्टिंग करियर सफल नहीं हुआ, तो कृष्ण ने कैमरे के पीछे काम करना शुरू कर दिया और फिल्म निर्माता बन गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं