विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

अबराम और आराध्या के 'एनुअल डे फंक्शन' में पहुंचे शाहरुख और ऐश्वर्या, क्या आपने देखा?

स्कूलों में बच्चों के लिए एनुअल डे फंक्शन काफी अहम होता है. बच्चे फंक्शन के दिन अपने पैरेंट्स को साथ देखना चाहते हैं.

अबराम और आराध्या के 'एनुअल डे फंक्शन' में पहुंचे शाहरुख और ऐश्वर्या, क्या आपने देखा?
  • अबराम और आराध्या का एनुअल डे फंग्शन
  • शाहरुख, ऐश्वर्या और अभिषेक पहुंचे स्कूल
  • अलग-अलग ड्रेस में नजर आएं अबराम-आराध्या
नई दिल्ली: स्कूलों में बच्चों के लिए एनुअल डे फंक्शन काफी अहम होता है. बच्चे फंक्शन के दिन अपने पैरेंट्स को साथ देखना चाहते हैं. ऐसा इसलिए कि जब भी बच्चा स्टेज पर परफॉर्मेंस करने पहुंचे तो पैरेंट्स को भी उनकी काबिलियत के बारे में पता चल सके. हाल ही में बॉलीवुड के स्टार्स अपने बच्चों के एनुअल डे फंक्शन में शामिल होता देखा गया. शाहरुख खान के बेटे अबराम और अभिषेक-ऐश्वर्या परिवार सहित बेटी आराध्या के एनुअल डे फंक्शन में पहुंचे.  

धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में दोनों ही बच्चे पढ़ते हैं. शुक्रवार को स्कूल में हुए एनुअल डे फंक्शन में आराध्या की फैमिली से ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन सहित पूरे परिवार को देखा गया. वहीं शाहरुख खान भी अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल कर बेटे अबराम के एनुअल डे फंक्शन को यादगार बनाया. शाहरुख ने अपने बेटे अबराम के स्टेज परफॉर्मेंस को देखा.

पढ़ें: ऐश्वर्या की 'फन्ने खां' का LOGO रिलीज, ईद पर सलमान की 'रेस 3' को टक्कर देने को तैयार

ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने लाल और सफेद रंग का फ्रॉक पहना हुआ था, जिसमें वो बिल्कुल गुड़िया की तरह दिख रही थीं. आराध्या ने जरूर कार्टून कैरेक्टर प्ले किया था, लेकिन यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि डोरा या पिंकी का रोल निभाया. दूसरी ओर अबराम ने भी पूरा ब्लैक कलर का ड्रेस पहना हुआ था. ऐसा लग रहा था कि मानो अबराम किसी मास्क के साथ ग्रुप डांस में शामिल हुए थे. हालांकि यह दिखलाता है कि बड़ी हस्तियां होने के बावजूद भी शाहरुख, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन अपने बच्चों के लिए समय निकाल कर उनकी खुशियों में मौजूद रहे. वो भी सामान्य पैरेंट्स की तरह स्कूल में एनुअल डे फंक्शन में पहुंचे.

VIDEO: 6 साल की हुई आराध्या बच्चन, ग्रांड पार्टी का आयोजन हुआ


इसे देखकर समझ आता है कि अबराम के साथ शाहरुख क्यों रहना पसंद करते हैं. उन्होंने पहले भी कहा है कि अबराम के साथ रहकर अपना बचपन दोबारा जी लेता हूं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AbRam, Aaradhya, Abram Aaradhya, Annual Day Function, Shah Rukh Khan, Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan, Dhirubhai Ambani International School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com