बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक, अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), हाल ही में एक पारिवारिक शादी में नजर आए. इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan_ के साथ मिलकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने अपने सुपरहिट गाने कजरा रे पर परफॉर्म किया, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हुए. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
शादी में चार चांद लगाने पहुंचा बच्चन परिवार
अभिषेक और ऐश्वर्या हाल ही में पुणे में अपने परिवार की शादी में शामिल हुए. शादी की धूमधाम के बीच जब संगीत का माहौल बना, तो बॉलीवुड के इस स्टार कपल ने अपनी बेटी के साथ स्टेज पर धमाल मचा दिया. जैसे ही कजरा रे गाना बजा, तीनों ने अपने डांस से वहां मौजोद्द सभी लोगों को हैरान कर दिया. खासतौर पर आराध्या ने अपनी मां की तरह जबरदस्त डांस किया, जिसे देख लोग हैरान रह गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
शादी में हुआ यह डांस परफॉर्मेंस अब इंटरनेट पर छा गया है. वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक अपने पुराने अंदाज में दिख रहे हैं, जबकि आराध्या पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्टेप्स दोहरा रही हैं. फैंस को ऐश्वर्या और उनकी बेटी के बीच की समानता देखने को मिली, जिससे वे काफी प्रभावित हुए. आपको बता दें कि यह गाना 2005 में रिलीज हुई फिल्म बंटी और बबली का है, जिसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे. यह सॉन्ग अपने समय में जबरदस्त हिट हुआ था और आज भी पार्टीज में इसकी धूम देखने को मिलती है. करीब 20 साल बाद भी इस गाने का क्रेज बना हुआ है, और जब इसे अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या ने फिर से रीक्रिएट किया, तो यह पल और भी खास बन गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं