विज्ञापन

आमिर खान तीसरी बार बने दूल्हा तो पांव में सजी थी मोटी पायल, देखकर लोग बोले कोई रिवाज है क्या?

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था. फाइनली शादी हुई, तस्वीरें सामने आई लेकिन लाइमलाइट ले गई आमिर खान के एक पैर में सजी पायल.

आमिर खान तीसरी बार बने दूल्हा तो पांव में सजी थी मोटी पायल, देखकर लोग बोले कोई रिवाज है क्या?
आमिर खान के पांव की जूलरी ने खींचा सबका ध्यान
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की. यह शादी आमिर के बांद्रा स्थित घर पर एक साधारण और निजी समारोह में हुई. इस मौके पर दुल्हन के साथ-साथ दूल्हे का लुक भी खूब चर्चा में रहा, खासकर आमिर खान के पांव में सजी पायल. एक वीडियो में देखा गया कि आमिर ने एक पैर में मोटी खूब भारी-भरकम चांदी की पायल पहनी हुई थी.

आमिर ने इस खास दिन आईवरी कलर का धोती-कुरता चुना, जिसमें एक खूबसूरत ब्रोच भी लगा था. लेकिन उनकी ड्रेस का सबसे अनोखा और चर्चित हिस्सा था पैर में बंधा वो मोटी चांदी की जूलरी जो धोती के नीचे से झलक रहा था. सोशल मीडिया पर फैन्स ने तुरंत इसे नोटिस किया और इस अनोखे स्टाइल पर काफी बातें हुईं. कई लोगों ने पूछा कि क्या यह किसी रिवाज या परंपरा का हिस्सा है.

गौरी स्प्रैट ने भी पारंपरिक लुक को खूबसूरती से अपनाया. उन्होंने पेस्टल शेड का लहंगा पहना, जिसमें फुल स्लीव ब्लाउज था. ब्लाउज पर शीयर नेट फैब्रिक के साथ नाजुक कटवर्क किया गया था. दुपट्टा एक कंधे पर डाला, बालों को साइड में बांधकर फूलों से सजाया और गहनों में लेयर्ड नेकलेस, चोकर व स्टेटमेंट इयररिंग्स ने उनका लुक पूरा किया.

शादी के दौरान दोनों ने वादे किए और फिर अपने करीबियों के बीच पहला डांस भी किया. इस वीडियो को पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें आमिर गौरी को गले लगाते और किस करते नजर आए. इरफान ने कपल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि उनका जीवन प्यार, खुशी और आशीर्वाद से भरा रहे.

आमिर के तीनों बच्चे और गौरी का बेटा भी इस खुशी के मौके पर मौजूद थे. आमिर इससे पहले रीना दत्ता और किरण राव से शादी कर चुके हैं, जबकि गौरी भी आमिर से पहले एक शादी कर चुकी हैं. आमिर खान हमेशा से नियमों से अलग हटकर चलने वाले कलाकार रहे हैं, और उनकी इस शादी के प्रोग्राम में उसी अनोखेपन की झलक मिली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Aamir Khan Wedding Look, Gauri Spratt, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com