- आमिर खान ने साझा की पिता के साथ खास तस्वीरें
- पिता ताहिर हुसैन की गोद में नजर आए आमिर खान
- सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं आमिर खान की फोटो
बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट यानी आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) की तैयारियों में लगे हुए हैं, लेकिन साथ ही एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आए. हाल ही में आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पिता के साथ कुछ खास तस्वीरें साझा कीं, जिसमें आमिर खान अपने पिता की गोद में नजर आ रहे हैं. अपने पिता ताहिर हुसैन की गोद में नन्हे आमिर खान काफी प्यारे लग रहे हैं. एक्टर की इन फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, साथ ही फैंस ने आमिर खान की इन फोटो पर खूब रिएक्शन भी दिया. बता दें कि एक्टर ने पिता की यह खास तस्वीरें उनकी पुण्यतिथि पर शेयर की हैं.
बजट को लेकर ऋषि कपूर ने किया ट्वीट, लिखा-'सोच रहा हूं कि वित्त मंत्री हाउस वाइफ के रूप में...'
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
Remembering my father... pic.twitter.com/mE7NwtjBP9
— Aamir Khan (@aamir_khan) February 2, 2020
आमिर खान (Aamir Khan) ने पिता ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) के साथ इन फोटो को साझा करते हुए लिखा, "अपने पिता को याद करते हुए." अपनी पहली फोटो में आमिर खान पिता की गोद में हंसते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में एक्टर का यह अंदाज काफी प्यारा लग रहा है. वहीं अपनी अगली फोटो में नन्हे आमिर खान पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो में आमिर और उनके पिता के साथ-साथ उनकी मम्मी जीनत हुसैन और उनकी बहन भी दिखाई दे रही हैं. परिवार से इतर आमिर खान ने पिता की एक और तस्वीर साझा की, जिसमें वह बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ दिखाई दे रहे हैं.
बेटी जन्म के दौरान क्यों अपराधबोध महसूस कर रही थी हिलेरी डफ
आमिर खान (Aamir Khan) की इन फोटो को देखकर कई फैंस ने उन्हें पिता की कार्बन कॉपी भी बताया. वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है. पहले क्रिसमस पर आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'बच्चन पांडे' भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है. लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ नजर आने वाले हैं. अब देखना यह है कि पीके और दंगल के बाद आमिर इस फिल्म के जरिए क्या धमाल मचाते हैं.
देखें वीडियो
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं