विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2019

प्रोड्यूसर को Ira Khan को इस काम से रोकना पड़ा महंगा, इरा ने किया कुछ ऐसा...

आमिर खान (Aamir Khan) की बिटिया इरा खान (Ira Khan) ने अपने लिए एक्टिंग को नहीं बल्कि डायरेक्शन को चुना है. अब इंस्टाग्राम पर उनकी एक पोस्ट वायरल हो रही है.

प्रोड्यूसर को Ira Khan को इस काम से रोकना पड़ा महंगा, इरा ने किया कुछ ऐसा...
आमिर खान की बिटिया इरा खान (Ira Khan) की फोटो हुई वायरल
  • इरा खान की फोटो हुई वायरल
  • प्रोड्यूसर ने रोका इस काम से
  • इरा ने किया कुछ ऐसा
नई दिल्ली:

आमिर खान (Aamir Khan) की बिटिया इरा खान (Ira Khan) ने अपने लिए एक्टिंग को नहीं बल्कि डायरेक्शन को चुना है. इरा खान ने निर्देशन की शुरुआत फिल्म से नहीं बल्कि ग्रीक 'यूरिपिड्स' मेडिया' नाम से करने का फैसला लिया है. अपने काम के बीच इरा खान सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं, और अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. इरा खान ने अपने प्ले की प्रोड्यूसर एक्ट्रेस सारिका के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर डाली है. इरा खान की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है.

आमिर खान (Aamir Khan) की बिटिया इरा खान (Ira Khan) ने सारिका के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, 'मैं नहीं चाहती कि ये बारिश कभी खत्म हो! हम जब भी रिहर्स करते हैं तो बारिश होने लगती है लेकिन मेरी प्रोड्यूसर मुझे कभी भी रेन वॉक करने की परमिशन नहीं देती हैं. इसलिए मैंने उन्हें ही मेरे साथ आने के लिए मना लिया.' इस तरह सारिका को इरा खान को मना करना महंगा पड़ा क्योंकि इरा खान ने अपनी मस्ती में उन्हें भीं खींच लिया.

इरा खान (Ira Khan) के करीबी सूत्रों से पता चला है कि वह पहले से ही अपने निर्देशन में पूरी ताकत से काम करना शुरू शुरू कर चुकी हैं क्योंकि इस साल दिसंबर में उनके नाटक का प्रीमियर किया जाएगा. यूरिपिड्स' मेडिया' प्ले में हेजल कीच (Hazel Keech) का नाम भी जुड़ चुका है जो मुख्य किरदार में नजर आएंगी.

देखें Video:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Ira Khan, Aamir Khan Daughter Ira Khan, Ira Khan Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com