Actor Faced Racism: बॉलीवुड एक्टर दिव्येंदु भट्टाचार्य ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में रेसिज्म यानी रंग के आधार पर भेदभाव के बारे में बात की. दिव्येंदु ने इसे एक गहरी जड़ वाली समस्या बताया जो कास्टिंग के फैसलों पर असर डालती रहती है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने एक पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया. ताकि यह बताया जा सके कि इंडस्ट्री में स्किन कलर के आधार पर भेदभाव अभी भी मौजूद है. इससे कोई भी अछूता नहीं है.
दिव्येंदु भट्टाचार्य ने बॉलीवुड में रेसिज्म पर की बात
बॉलीवुड बबल से बात करते हुए दिव्येंदु ने बताया कि शूट से कुछ दिन पहले ही उन्हें एक ऐड में रिप्लेस कर दिया गया था. उन्होंने कहा, "यह एक मुद्दा है और यह बहुत गहरा है. कुछ दिन पहले ही, मुझे एक ऐड के लिए कास्ट किया गया और 4-5 दिनों तक बातचीत चली और ठीक तीन दिन बाद, शूट होना था तो मैंने उनसे पूछा कि हम शूट कर रहे हैं या नहीं? उन्होंने कहा, 'नहीं दादा, आपको रिप्लेस किया क्योंकि आप काले हो और काला एक्टर नहीं चाहिए.'"
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने आगे कहा कि मेकर्स ने ठीक यही शब्द इस्तेमाल किए थे और कहा कि वह पर्सनली इस कमेंट से अफेक्ट नहीं हुए, क्योंकि वह अपनी पहचान के साथ कम्फर्टेबल हैं. हालांकि उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाएं सिस्टम के अंदर एक बड़ी समस्या को दिखाती हैं. उनके मुताबिक यह मुद्दा पर्सनल एक्सपीरियंस से कहीं ज्यादा है. यह इस बात से जुड़ा है कि लोगों को कम उम्र से कैसे कंडीशन किया जाता है.
उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप कुछ नहीं कर सकते. जब आपकी बुनियाद ही ऐसी है, प्राइमरी एजुकेशन में आप सोशल एथिक्स, नॉर्म्स नहीं लाएंगे तो आप यह नहीं कर सकते." उन्होंने इसकी तुलना जापान और कोरिया जैसे देशों से की, जहां बच्चों को एजुकेशन सिस्टम के जरिए जीवन में कम उम्र में ही अनुशासन और सहानुभूति सिखाई जाती है.
दिव्येंदु ने आगे बताया कि भारत में, ऐसी वैल्यूज अक्सर स्कूलिंग के जरिए मजबूत होने के बजाय घर पर परवरिश पर निर्भर होते हैं. उन्होंने कहा कि अगर घर पर वैल्यू मजबूत हैं, तो बच्चा बड़ा होकर अच्छे व्यवहार वाला बन सकता है, लेकिन पूरा समाज लगातार यह किरदार नहीं निभाता है.
वर्कफ्रंट पर क्या है अपडेट?
दिव्येंदु को हाल में अनदेखी सीजन 4 में देखा गया था, जो 1 मई को SonyLIV पर रिलीज हुई थी. आशीष आर शुक्ला के डायरेक्शन में बने इस शो में हर्ष छाया, सूर्या शर्मा, अंकुर राठी और गौतम रोडे भी अहम रोल में हैं, और इसे मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. इससे पहले, वह नेटफ्लिक्स सीरीज मामला लीगल है 2 में दिखे थे, जिसे क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने खूब पसंद किया था. शो में रवि किशन, नैला ग्रेवाल, निधि बिष्ट, अनंत जोशी, तन्वी आजमी और कुशा कपिला जैसे एक्टर अहम रोल में थे. इसके अलावा दिव्येंदु मंगल पांडे, जामतारा, मकबूल, गुड्डू रंगीला, अनदेखी, मामला लीगल है जैसे शो में नजर आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: 29 साल का हीरो, बॉक्स ऑफिस पर दी 4150 करोड़ की फिल्म, ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीन पर अब शुरू हुआ विवाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं