विज्ञापन

अनीत पड्डा का वीडियो लीक, शक्ति शालिनी के सेट पर एक हाथ से पुलिस अफसर को घसीटती नजर आई एक्ट्रेस

अनीत पड्डा की फिल्म शक्ति शालिनी की शूटिंग चल रही है और सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस सीन को देखकर लोग फिल्म को लेकर अभी से कयास लगाने लगे हैं.

अनीत पड्डा का वीडियो लीक, शक्ति शालिनी के सेट पर एक हाथ से पुलिस अफसर को घसीटती नजर आई एक्ट्रेस
शक्ति शालिनी के सेट से वायरल हुआ वीडियो
Social Media
नई दिल्ली:

Shakti Shalini Video Leak: अनीत पड्डा सैयारा जैसी रोमांटिक फिल्म में नजर आने के बाद अब हॉरर यूनिवर्स में एंट्री ले चुकी हैं. शक्ति शालिनी से अनीत दर्शकों के सामने एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है. पहले ये दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली थी लेकिन शाहरुख खान की किंग से क्लैश बचाने के लिए मेकर्स ने इसे 2027 में रिलीज करने का फैसला लिया. अब इससे पहले कि फिल्म रिलीज हो इसके सेट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनीत का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म शक्ति शालिनी के सेट से है.

दिखा अनीत पड्डा का ताकतवर अवतार 

सोशल मीडिया पर वायरल सीन में आप देखेंगे कि पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स जमीन पर लेटा है और अनीत पड्डा एक रस्सी से उसका पैर बांधकर घसीटती नजर आ रही हैं. अनीत का ये अवतार फैन्स के लिए नया और शॉकिंग हो सकता है. क्योंकि इससे पहले उन्होंने इस तरह का कोई काम नहीं किया है. अब जिस तरह स्त्री-2 में श्रद्धा कपूर ने अपनी चोटी से फैन्स को हैरान किया था कुछ ऐसा ही शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा भी कुछ ऐसा ही करती नजर आने वाली हैं. देखना होगा कि अनीत अपने इस नए तरह के अवतार में दर्शकों को कितना इम्प्रेस कर पाती हैं.

शक्ति शालिनी की कास्ट

बात करें शक्ति शालिनी की स्टार कास्ट की तो इस फिल्म में अनीत पड्डा के अलावा नाना पाटेकर, विनीत कुमार सिंह, सीमा बिस्वास, विशाल जेठवा, निकितन धीर लीड रोल में हैं. फिल्म को डायरेक्ट आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं और फिल्म की कहानी दुर्गेश सिंह ने लिखी है. ये अनीत पड्डा की दूसरी बड़ी फिल्म है और साथ ही साथ एक बड़ा मौका भी है. 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का 'ऊंचा लंबा कद' रिलीज, देखकर बताएं 19 साल पुराना जादू चला या नहीं

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shakti Shalini, Aneet Padda, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com