विज्ञापन

85 साल का सुपरस्टार, 53 साल छोटी गर्लफ्रेंड, दोनों का है 2 साल का बेटा, अमिताभ बच्चन ने बनाया था इनकी सुपरहिट फिल्म का रीमेक- पता है नाम?

85 साल के इस सुपरस्टार ने कभी शादी नहीं की. उनका मानना है कि शादी उनके लिए है ही नहीं. लेकिन उनके चार बच्चे हैं और उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड 32 साल की है.

85 साल का सुपरस्टार, 53 साल छोटी गर्लफ्रेंड, दोनों का है 2 साल का बेटा, अमिताभ बच्चन ने बनाया था इनकी सुपरहिट फिल्म का रीमेक- पता है नाम?
85 साल के सुपरस्टार की 32 साल की गर्लफ्रेंड, एक्टिंग में नहीं इसका कोई तोड़
नई दिल्ली:

इस सुपरस्टार के बारे में यह कहा जा सकता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. उनकी उम्र 85 साल है. 83 साल की उम्र में वे बेटे पिता बने और उनकी पार्टनर उनसे 54 साल छोटी है. हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अल पचीनो की. वे 85 साल की उम्र में दो साल के बेटे की परवरिश कर रहे हैं, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. उनके बेटे का जन्म 2023 में हुआ था, अब करीब 2 साल का हो चुका है. अल पचिनो हॉलीवुड के वो एक्टर हैं जिन्हें गॉडफादर फिल्म के लिए पहचाना जाता है. इसके अलावा उनकी स्कारफेस फिल्म पर तो बॉलीवुड में अग्निपथ (अमिताभ बच्चन वाली) फिल्म बन चुकी है. आइए एक नजर डालते हैं, उनकी पर्सनल लाइफ पर.

53 साल छोटी पार्टनर के साथ रिश्ता

अल पचीनो की पार्टनर नूर अलफल्लाह उनसे 53 साल छोटी हैं. अल पचिनो की उम्र 85 साल है तो नूर की उम्र 32 साल है.  दोनों के बीच इतना बड़ा एज गैप इस रिश्ते को और ज्यादा चर्चा में ले आया है. हालांकि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा पब्लिक नहीं करते. अल पचिनो हॉलीवुड के उन कुछ सितारों में से हैं जिन्होंने कभी शादी नहीं की. उनका मानना है कि शादी उनके लिए नहीं है. उनके अलग-अलग पार्टनर से चार बच्चे हैं.

नूर अल्फल्लाह और अल पचिनो

नूर अल्फल्लाह और अल पचिनो

पांच दशकों से ज्यादा का शानदार करियर

अल पचीनो का करियर 5 दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है. स्ट्रगल के दिनों में वह होमलेस थे और वे या तो सड़कों पर सोते थे या फिर थिएटर में. लेकिन एक्टिंग के लिए उनके जुनून और मेहनत ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया. 1970 के दशक में उन्होंने हॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाई और कई यादगार किरदार निभाए. उनकी एक्टिंग स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें इंड स्ट्री के सबसे बड़े नामों में शामिल किया. आज भी उन्हें एक लेजेंड के तौर पर देखा जाता है. अल पचिनो ने 1992 की फिल्म सेंट ऑफ अ वूमन के लिए बेस्ट एक्टर का अपना एकमात्र ऑस्कर पुरस्कार जीता. इस समय उनकी उम्र 52 साल थी.

नूर अल्फल्लाह

नूर अल्फल्लाह

अल पचिनो एक्टिंग के जादूगर

न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स में इटालियन-अमेरिकन परिवार में जन्मे अल पचिनो ने थिएटर से शुरुआत की और जल्द ही ‘द गॉडफादर' सीरीज में माइकल कोरोलियोने का किरदार निभाकर दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की. ‘स्कारफेस', ‘हीट', ‘सेंट ऑफ ए वुमन' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग ने पुरस्कारों के साथ ही लोकप्रियता भी दिलवाई। हाल ही में वे गर्लफ्रेंड नूर के साथ प्री-ऑस्कर पार्टी में नजर आए.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन है नूर अलफल्लाह?

नूर एक फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ कुवैती अमेरिकी रिच फैमिली से हैं. उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह 74 वर्षीय इंग्लिश रॉकस्टार और महान गायक मिक जैगर को डेट कर चुकी हैं. उन्होंने मिक के साथ डेटिंग अफवाहों की पुष्टि करते हुए कहा था की, 'उम्र मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती.' कहा जाता है कि नूर अरबपति समाजसेवी निकोलस बर्गग्रेन को भी उनके मिड 50s में डेट कर चुकी हैं. नूर एक्टर-फिल्म निर्माता क्लिंट ईस्टवुड से भी जुड़ी थीं, जब वह 88 वर्ष के थे. उस समय नूर 23 साल की थीं. उस समय उन्होंने क्लिंट ईस्टवुड को 'फैमिली फ्रेंड' बताकर अफवाहों को खारिज कर दिया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com