356 दिन बाकी हैं इस फिल्म को रिलीज होने में. द पैराडाइज 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जब से द पैराडाइज की घोषणा हुई है, नैचुरल स्टार नानी की इस फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं, जिन्होंने दसरा से लोगों का दिल जीता था. एक और चीज है जो ऑडियंस को हैरान कर देगी और वो है नानी का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, जो उनके करियर में पहली बार देखने को मिलेगा. नैचुरल स्टार नानी अपने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंकाने वाले हैं. पहले नानी को लगता था कि शारीरिक बदलाव किसी रोल के लिए जरूरी नहीं होते, लेकिन श्रीकांत ओडेला ने उन्हें इस बदलाव के लिए तैयार किया. अब नानी पूरी तरह मसल्स बनाने में जुट गए हैं, ताकि अपने किरदार में अच्छी तरह से ढल सकें. और इस तरह फिल्म को रिलीज होने में अभी 356 दिन बाकी हैं.
साउथ सुपरस्टार ने पहली बार किया ये काम
एक इंटरव्यू के दौरान, 'द पैराडाइज' के लिए अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के अनुभव और सफर के बारे में बात करते हुए नानी ने कहा, 'ये एक अलग तरह की एनर्जी है, जिसे मैं समझने की कोशिश कर रहा हूं. श्रीकांत ओडेला एक बहुत ही समझदार इंसान हैं, जिनकी सोच एकदम अलग और ओरिजिनल है. जब वो कुछ ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह डटे रहते हैं. इसी तरह, उन्होंने मुझे भी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए तैयार किया. पहले मुझे कभी नहीं लगा कि मेरी करियर के लिए इसकी जरूरत है. कई लोग मुझसे पूछते थे कि कब वर्कआउट करोगे, कब बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करोगे? लेकिन मैं हमेशा सोचता था कि क्या सच में इसकी जरूरत है? क्या ये ऑन-स्क्रीन जरूरी है? लेकिन श्रीकांत ने मुझसे कहा, 'नहीं, मुझे यही चाहिए.' और फिर मैं इस पर जुट गया.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आखिर क्यों जरूरी था बॉडी बनाना
नानी ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ऐसे लोगों का साथ होना जरूरी है, जो आपके अंदर की काबिलियत को आपसे भी ज्यादा पहचानें और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें. श्रीकांत ओडेला ने मेरे अंदर कुछ ऐसा देखा, जो शायद मैंने खुद नहीं देखा था, और उन्होंने मुझे इस बदलाव के लिए पुश किया. इस वक्त मुझे ठीक इसी तरह के इंसान की जरूरत थी, और वो एकदम सही समय पर आए, साथ में एक जबरदस्त आइडिया लेकर. हम जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं.'
पिछली फिल्म भी थी एक्शन से भरपूर
नेचुरल स्टार नानी इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त फॉर्म में हैं. उनकी हालिया फिल्में दसरा, हाय नाना और सरिपोधा शनिवारम ने ना सिर्फ क्रिटिक्स से तारीफ बटोरीन है, बल्कि दर्शकों का भी दिल जीता है. हर फिल्म के साथ नानी अपनी एक्टिंग और स्क्रिप्ट चॉइस से फैंस को हैरान कर रहे हैं. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही द पैराडाइज नानी के साथ उनकी दूसरी फिल्म है. इससे पहले, ओडेला पुष्पा के निर्देशक सुकुमार के असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्होंने दसरा से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था. द पैराडाइज एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बन रही है और इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं