विज्ञापन

27 साल बाद भी कम नहीं हुई इस गाने की पीड़ा, सलमान के दुख ने चीर दिया था फैंस का कलेजा, केके की आवाज बनी इसकी जान

27 साल पहले आया यह दर्दभरा गाना आज भी टूटे दिलों की जुबां बना हुआ है. इसकी रिकॉर्डिंग की कहानी जितनी दिलचस्प है, उससे कहीं ज्यादा भावुक कर देने वाला है वो किस्सा जब इसे सुनकर कई लोग अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाए थे.

27 साल बाद भी कम नहीं हुई इस गाने की पीड़ा, सलमान के दुख ने चीर दिया था फैंस का कलेजा, केके की आवाज बनी इसकी जान
सलमान खान का ये गाना आज भी फैंस को देता है रुला

दिल लगे या दिल टूटे म्यूजिक हर सूरत में साथ निभाती है. इश्क हो जाए तो बॉलीवुड के रोमांटिक गाने प्यार का इजहार करने में मदद करते हैं तो वहीं दिल टूट जाए या धोखा मिल जाए तो भी बॉलीवुड के गाने दिल का गुबार निकालने में मदद करते हैं. ऐसा ही एक गाना है, जो हर दिलजले आशिक का फेवरेट है. दिल टूटने का दर्द और पीड़ा को बयां करता ये गाना आपने भी कभी न कभी जरूर गुनगुनाया होगा और महसूस भी किया होगा. ये गाना और भी खास इसलिए बन जाता है क्योंकि इसे सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया है. बॉलीवुड की वो जोड़ी, जो कभी खूब चर्चा में रही लेकिन जिसकी कहानी कभी मुकम्मल न हो सकी.

कौन सा है वो गाना?

आप समझ ही गए होंगे कि हम किस गाने की बात कर रहे हैं. जी, हां ये वहीं गाना है जो हर आशिक कभी न कभी जरूर गाता है. ‘तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही, मुझको सजा दी प्यार की ऐसा क्या गुनाह किया'. ये गाना संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का है. सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में लीड रोल में थे.

सुबह 4 बजे हुई थी गाने की रिकॉर्डिंग

इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके ने गाया था. लेकिन केके इस गाने को गाने में हिचकिचा रहे थे. उन्होंने पहले इस गाने को मना कर दिया था. केके को लगा कि यह उनकी सिंगिंग स्टाइल का गाना नहीं है. म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने केके को रात में स्टूडियो में ही सुलाया और सुबह 4 बजे उठकर यह गाना रिकॉर्ड किया. इस गाने को सुनकर सबसे पहले केके की पत्नी रो पड़ी थीं.

गाना सुन रो पड़ते हैं सलमान!

गाना को सुन कर खुद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी भावुक हो गए थे. एक बार इस्माइल दरबार ने बताया कि सलमान इस गाने के रिलीज होने के बाद इसे जब भी सुनते रो पड़ते थे. दरअसल ये वहीं वक्त था जब सलमान और ऐश्वर्या के बीच प्यार पनप रहा था. लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. शायद इसलिए ये गाना सलमान के दिल के इतनी करीब है.

यह भी पढ़ें: 29 साल पुराना वो गाना जिसने आशिकों को रटा दिए 12 महीनों के नाम, ऑटो-बस से लेकर हर गली-मोहल्ले में था सुपरहिट, एक दिन में बिके थे 70 लाख कैसेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tadap Tadap Ke Song, Salman Khan, Aishwarya Rai, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com