विज्ञापन

14 अगस्त को बंटवारा 1947 और आवारापन 2 से टकराएगी 820 करोड़ की ये फिल्म, विलेन हैं आदमखोर डायनोसॉर

14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. इस दिन बंटवारा 1947, आवारापन 2 और डायनोसॉर की खौफनाक कहानी वाली ये फिल्म हो रही रिलीज.

14 अगस्त को बंटवारा 1947 और आवारापन 2 से टकराएगी 820 करोड़ की ये फिल्म, विलेन हैं आदमखोर डायनोसॉर
14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी तीन शानदार फिल्में
IMDb
नई दिल्ली:

14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़ा होने जा रहा है. इस दिन सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज हो रही है. इसी दिन इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' भी आ रही है. लेकिन इस दिन एक और फिल्म भी टक्कर में आ गई है जिसका बजट लगभग 820 रुपये है और इसमें आदमखोर डायनोसॉर नजर आएंगे. इस तरह एक ही दिन पर दर्शकों को एक्शन, इमोशन, प्रेम और प्राकृतिक आपदा के साथ डायनोसॉर का खौफ सब देखने को मिलेगा.

डायनोसॉर की खौफनाक दुनिया

वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ने 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' का रोमांच से भरपूर नया ट्रेलर रिलीज किया है, जो दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां विशालकाय डायनासोर खुलेआम घूम रहे हैं और हर पल जिंदगी दांव पर लगी है. शानदार एक्शन, लगातार मंडराता खतरा, बड़े पैमाने पर होने वाला विनाश और रोमांच से भरपूर यह ट्रेलर प्लैट परिवार की कहानी दिखाता है. एक रहस्यमय कॉस्मिक इवेंट ओक स्ट्रीट को पूरी तरह अलग करके किसी अज्ञात स्थान पर पहुंचा देता है. जल्द ही प्लैट परिवार को एहसास होता है कि इस पूरी तरह बदल चुकी दुनिया में जिंदा रहने का एकमात्र तरीका है, हर हाल में साथ बने रहना.

हालांकि फिल्म का कैनवास विशाल डायनासोर और भव्य दृश्यों से भरपूर है, लेकिन निर्माता जे. जे. अब्राम्स इसे 'मॉन्स्टर्स के साथ एक मानवीय कहानी' बताते हैं. उनके अनुसार, फिल्म के केंद्र में परिवार, मुश्किल हालात में डटे रहने का जज्बा और वे रिश्ते हैं, जो असंभव परिस्थितियों में भी लोगों को एकजुट रखते हैं.

कहां से आया फिल्म बनाने का आइडिया

लेखक-निर्देशक डेविड रॉबर्ट मिशेल के अनुसार, इस फिल्म का विचार एक बेहद साधारण लेकिन प्रभावशाली दृश्य से आया. उन्होंने बताया, 'मैं हमेशा से डायनासोर पर आधारित एक फिल्म बनाना चाहता था. कुछ साल पहले मैं अपने पड़ोस में टहल रहा था. एक घर, उसके गैरेज और उसके पास की छोटी-सी गली और कूड़ेदानों को देखते हुए अचानक मेरे मन में वहां एक डायनासोर की तस्वीर उभरी. उसी पल मैंने सोचा कि मैं ऐसी फिल्म लिखना चाहता हूं, जो मुझे उस क्षण जैसा एहसास कराए.'

'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' में ऐनी हैथवे और ईवान मैकग्रेगर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके साथ मेसी स्टेला और क्रिश्चियन कॉनवेरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के लेखक और निर्देशक डेविड रॉबर्ट मिशेल हैं. फिल्म का निर्माण जे. जे. अब्राम्स, हन्ना मिंगेला, जॉन कोहेन, डेविड रॉबर्ट मिशेल, मैट जैक्सन और टॉमी हार्पर ने किया है. वहीं, क्रिस बेंडर, जेक वीनर, जोआन ली और लीऐन स्टोनब्रेकर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को भारत में आईमैक्स समेत सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The End Of Oak Street Trailer, Batwara 1947, Awarapan 2, Entertainment, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com