इंस्टाग्राम पर प्रेमी के साथ फोटो डालती थी पत्नी, पति ने देखा तो खूब झगड़े... फिर जो हुआ वो दिल दहलाने वाला था

मुजफ्फरपुर में पति ने जब इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की तस्वीर देखी तो पति-पत्नी में विवाद हो गया. इसके बाद देर शाम पति की हत्या कर दी गई. मामले में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुजफ्फरपुर जिले में 27 वर्षीय मनोज कुमार की चाकू मारकर हत्या की गई, जिसकी आरोपित उसकी पत्नी निशु कुमारी है
  • मनोज की पत्नी निशु और उसके प्रेमी के बीच इंस्टाग्राम पर प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे मनोज को पता चला
  • मनोज ने निशु का मोबाइल चेक किया था, जिसमें प्रेमी के साथ चैटिंग, वीडियो कॉल और फोटो मिले थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरपुर:

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 27 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा है. पुलिस ने पत्नी को तो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया था. मामले में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक का नाम मनोज कुमार है.

बताया जा रहा है कि ये घटना मुजफ्फरपुर के दुर्गा स्थान मंदिर स्थित केपी पथ गली की है. मनोज की मां मुन्नी देवी ने अपनी बहू निशु कुमारी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला?

मनोज कुमार मक्खन साह चौक का रहने वाला था. वहीं पर उसकी पान की एक दुकान थी. मनोज और निशु की शादी 10 साल पहले हुई थी. दोनों की दो बेटियां- पायल और पल्लवी हैं. 

मनोज की मां मुन्नी देवी ने बताया कि उनकी बहू निशु का लंबे समय से ज्वैलरी की दुकान पर काम करने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी. निशु अक्सर अपने प्रेमी के साथ वाली फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाती थी. ऐसी ही एक फोटो पर मनोज की नजर पड़ गई. 

मुन्नी देवी ने आगे बताया कि मंगलवार सुबह मनोजन ने निशु का मोबाइल चेक किया. इसमें उसके प्रेमी के साथ चैटिंग, वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट और फोटो मिले. इसके बाद दिनभर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहा है. इसके बाद निशु घर से चली गई. इसी बीच निशु ने कॉल करके अपने प्रेमी को इस बारे में बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी.

पुलिस ने क्या बताया?

डीएसपी (टाउन) सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था. पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

उन्होंने बताया कि अब तक की जानकारी में सामने आया है कि मनोज की पत्नी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. पति को जब इसका पता चला तो पति-पत्नी में काफी विवाद हुआ और फिर शाम होते-होते पति की हत्या हो गई.

उन्होंने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका प्रेमी अभी भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले में निशु के भाई को भी आरोपी बनाया गया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ajit Pawar Plane Crash: मौत से पहले अजित पवार ने क्या कहा? | Top News | Baramati | Black Box