"जब मोदी जी और अमित शाह को गालियां दी जा रही थी तब कहां थे?" गिरिराज सिंह का कपिल सिब्बल पर पलटवार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गिरिराज सिंह ने कपिल सिब्बल के आरोपों का जवाब दिया
NDTV/X

पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर पिछले सप्ताह हुए हमले को लेकर टीएमसी समेत कई विपक्षी दलों के नेता भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का एक बयान चर्चा में है जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे देश में रहते हुए शर्म आ रही है जहां सत्ताधारी दल लोकतंत्र की नींव को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. बीजेपी पर कपिल सिब्बल के इस हमले के बाद अब केंद्रीय कपड़ा मंत्री तथा वरिष्ठ बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है और उनसे कड़े सवाल पूछे हैं.

'सिखों के मौत की गुनहगार पार्टी के नेता'

गिरिराज सिंह ने कहा कि कपिल सिब्बल जी को वह दिन याद नहीं है जब टीएमसी की सरकार ने जन प्रतिनिधियों की हत्या कर उन्हें पेड़ में लटका दिया था. उन्होंने कहा कि सिब्बल को शायद इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों के नरसंहार के दिन भी याद नहीं रहे जब पार्टी के एक बड़े नेता ने कहा था कि जब बड़े पेड़ गिरते हैं तो धरती डोलती है.

गिरिराज सिंह ने देसी मुहावरे का प्रयोग करते हुए कहा,"चलनी दूसे सूप को जिसमें सहस्त्र छेद हों, यह गांव की कहावत है. कपिल सिब्बल उस पार्टी के नेता हैं जो हजारों सिखों के मौत की गुनहगार पार्टी है,  इसलिए ऐसे शब्द का प्रयोग वह अपने ऊपर करें तो ज्यादा अच्छा होगा."

बेगूसराय में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
Photo Credit: NDTV

'मोदी जी और कपिल शाह को दी गई थी गाली'

कपिल सिब्बल के देश के माहौल को खराब बताने का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने सिब्बल से ही सवाल किया,"देश में सुकून का माहौल है, अगर सुकून का माहौल नहीं होता तो मोदी जी को गालियां नहीं दी जातीं, अमित शाह जी को सरेआम बंगाल की सड़कों से एक युवराज ने गालियां नहीं दी होतीं, जब मोदी जी और अमित शाह को गालियां दी जा रही थीं, उस समय कांग्रेसी क्यों चुप थे?"

Advertisement

'नौटंकी कर रही है टीएमसी'

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के लोग ही हिंसा में लिप्त हैं और अभिषेक बनर्जी तथा कल्याण बनर्जी नौटंकी कर रहे हैं. गिरिराज ने कहा, कल्याण बनर्जी और अभिषेक बैनर्जी दोनों ने नौटंकी की पराकाष्ठा पार की है. जो पकड़े गए हैं वे टीएमसी के ही कार्यकर्ता है, संवैधानिक पदों पर रहने वाले लोग हैं, वे किसी के पीए हैं, किसी के सीए हैं. टीवी में दिख रहा है कि नेता खुद से गिर रहा है. ये शुभेंदु अधिकारी की बीजेपी की सरकार को बदनाम करने की साजिश है. टीएमसी ने अभिषेक को हेलमेट पहना कर भेजा था. बंगाल की जनता नौटंकी देख चुकी है, अब नौटंकी पार्टी का रोल नहीं बचा है."

ये भी पढ़ें-: लालू सिंगापुर में, तेजस्वी से नाराज बेटी रोहिणी का पटना में लगा पोस्टर- 'न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है'

Advertisement
Featured Video Of The Day
मां का प्रेमी बना मासूम का कातिल, पुलिस ने पैरों में मारी गोली | Firozabad Police Encounter News