पूर्वी चंपारण में आकाशीय बिजली का कहर, भीषण आग लगने से 2 साल की बच्ची की मौत

Bihar News: पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा अंतर्गत सीसवनिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और कई घर जलकर राख हो गए

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
west Champaran thunderbolt strike
NDTV

East Champaran News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा ब्लॉक के सिसवनिया गांव में बिजली गिरने से भारी तबाही हुई है. सोमवार को तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई. साथ ही, सिसवनिया वार्ड नंबर 2 में कई घर जलकर राख हो गए.

तेज आंधी के दौरान गिरी बिजली से चले कई घर

मिली जानकारी के अनुसार, तेज आंधी के दौरान आसमान में जोरदार गर्जना के साथ बिजली गिरी, जो सीसवनिया वार्ड संख्या 2 स्थित एक ताड़ के पेड़ पर आकर गिरी, बिजली गिरने के बाद पेड़ में आग लग गई, जो तेज हवा के कारण आग तेजी से आसपास के घरों तक फैल गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई घर इसकी चपेट में आ गए.

दो वर्षीय बच्ची सरस्वती कुमारी  की मौत

इस  घटना में चंदन महतो, शिवबालक महतो, नरेश महतो, जयराम महतो, विश्वनाथ महतो और विंदेश्वर महतो समेत कई लोगों के घर जलकर पूरी तरह राख होगया. साथ दो वर्षीय बच्ची सरस्वती कुमारी  की मौत हो गई जो अपने ननिहाल आई थी.जबकि 14 वर्षीय मनोज महतो गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में जारी है.

नुकसान का आकलन करने में जुटा प्रशासन

 आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं अहिरालिया पंचायत के समिति सदस्य नन्हे राज कुमार तथा मुरला पंचायत के पूर्व समिति सदस्य छोटू तिवारी ने बताया कि तेज आंधी और बिजली गिरने की वजह से यह हादसा हुआ. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. फिलहाल प्रशासन के जरिए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में भगवा लहर, ममता बनर्जी साफ; बीजेपी की जीत के 10 फैक्टर

Featured Video Of The Day
West Bengal Election Results: बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद PM Modi क्या बोले? |Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article