Bihar: प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर दी जान देने की धमकी

Bihar News: बिहार के वैशाली में प्रेमिका की शादी से नाराज एक प्रेमी शनिवार रात BSNL टावर पर चढ़ गया. लालगंज पुलिस ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा प्रेमी
NDTV

Bihar News: बिहार के वैशाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक  प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा शनिवार रात ग्रामीणों और पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया. शनिवार को इलाके में  एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी से नाराज होकर BSNL टॉवर (मोबाइल) पर चढ़ गया. रात के अंधेरे में युवक को टावर पर चढ़ा देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

परिजनों की नाफरमानी और प्रेमिका की विदाई से था नाराज

यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव स्थित बिजली ऑफिस परिसर की है. मिली जानकारी के अनुसार जैतीपुर गांव के रहने वाला अरविंद कुमार(28 साल) अपनी प्रेमिका  प्रति से बेहद प्यार कता था और उसी से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार की सहमति नहीं मिलने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी. इसी बीच, दो दिन पहले प्रेमिका की शादी कही और हो गई. इसी बात से नाराज होकर युवक ने शनिवार को रात करीब 8 बजे BSNL टॉवर पर चढ़ गया. 

2 घंटे तक सांसें अटकी रहीं 

युवक को मोबाइल टॉवर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना लालगंज  थाना पुलिस को दी.  मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने  करीब 2 घंट तक युवक को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और  युवक से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे. आखिरकार, पुलिस द्वारा मामले में उचित मदद और आश्वासन दिए जाने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा, जिसके बाद प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली.

एक महीने से नहीं खाया था खाना

टावर से उतरने के बाद  पुलिस ने  हिरासत में लेकर थाने ले गई. जहां उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पिछले एक महीने से अपनी प्रेमिका प्रीति से शादी करने की जिद पर अड़ा था. प्रीति की शादी अभी दो दिन पहले हुई है,उसने यह भी कहा कि इसी तनाव में उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया था, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar: 8वीं के छात्र को बंधक बना जूतों की माला पहनाई, कपड़े उतरवाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Featured Video Of The Day
Rajdhani Express Fire: MP के Ratlam में राजधानी ट्रेन में लगी भयानक आग, दर फंसे थे यात्री फिर....
Topics mentioned in this article