बिहार : परिवहन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर चालक को पीट-पीटकर मारने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस टीम को बनाया बंधक

बिहार की जमुई में चालक की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की महिला ईएसआई लवली कुमारी, चालक नयन कुमार और पुलिस जवान दिलीप कुमार को बंधक बना लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के जमुई जिले के नर्मदा गांव में परिवहन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच भीषण झड़प हुई थी.
  • परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोडिंग के आरोप में ट्रैक्टर चालक उदय यादव की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की.
  • पिटाई के बाद चालक उदय यादव की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा गांव में परिवहन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच भीषण झड़प हो गई. जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोडिंग के आरोप में एक ट्रैक्टर को खदेड़कर पकड़ा और चालक उदय यादव (56 वर्ष) की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी. परिजनों का आरोप है कि पिटाई के कारण चालक की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक चालक चौड़ीहा गांव का निवासी था और घटना के समय ट्रैक्टर पर ईंट लादकर जमुई की ओर जा रहा था.

चालक की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की महिला ईएसआई लवली कुमारी, चालक नयन कुमार और पुलिस जवान दिलीप कुमार को बंधक बना लिया. उग्र भीड़ ने न केवल इन पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की, बल्कि सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की. स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना मिलते ही एसडीओ सतीश सुमन, डीटीओ सुनील कुमार और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

एसडीओ सौरव कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे घटना की सूचना मिली थी. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है. एसडीओ ने आश्वासन दिया कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लीपापोती नहीं की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गौतम कुमार की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
5 Month Pregnant Banker Wife का Murder, CA Husband ने Police को सुनाई लूट की झूठी कहानी