घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची से हैवानियत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में तीन साल की एक बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है.बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वह पीड़ित बच्ची के ही गांव का रहने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पटना:

बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.वहां तीन साल की एक बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया. इसका आरोपी गांव का ही एक व्यक्ति है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की.

कब और कैसे हुई वारदात

यह घटना बिहटा थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव की है. परिवार के सदस्यों के अनुसार, बच्ची घर के पास खेल रही थी. इस दौरान आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर अपने कब्जे में ले लिया और उसका यौन उत्पीड़न किया. इससे बच्ची रोने लगी. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.खून से लथपथ बच्ची को उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया. बच्ची की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया. प्रारंभिक जांच में बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटें और यौन शोषण के निशान मिले हैं. डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. 

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर सबूत जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि अदालत में तेजी से सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी.वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि अभी वे बस इतना चाहते हैं कि उनकी बेटी जल्दी ठीक हो जाए और दोषी को सजा मिले ताकि भविष्य में कोई और मासूम इस तरह की दरिंदगी का शिकार न बने.

बिहार में पिछले कुछ सालों में नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं. गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां दो से पांच साल तक की बच्चियों को निशाना बनाया गया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, डील पर बात हो चुकी है- डोनाल्ड ट्रंप

इनपुट: गौरव कुमार

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल में किसकी सरकार?Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article