ऑटो की बैटरी में हुआ ब्लॉस्ट, जिंदा जल गई महिला, बिहार के मुजफ्फरपुर में आखिर हुआ क्या पढ़ें 

मुजफ्फरपुर में जिस समय ये घटना हुई उस दौरान ऑटो में कई और लोग भी सवार थे. जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुजफ्फरपुर में ऑटो की बैटरी में धमाका, एक की मौत
मुजफ्फरपुर:

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ऑटो की बैटरी में धमाके की वजह से एक महिला की मौत हो गई. घटना के समय महिला के साथ-साथ इस ऑटो में कई और यात्री भी सवार थे. इस हादसे में उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं, कई लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराय दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस के अनुसार ये घटना उस समय हुई जब मधुबनी के खजौली से ऑटो में बैठकर आधा दर्जन लोग मुजफ्फरपुर को आ रहे थे. तभी गयाघाट थाना क्षेत्र में ऑटो का बैटरी ब्लास्ट हो गया. जिस कारण एक महिला जिंदा जल गई जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

मृतक महिला की पहचान मधुबनी जिले के खजौली के डुमरियाही निवासी कमरुल निशा के रूप मे हुई है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Featured Video Of The Day
Dubai में Tourists का बुरा हाल, 5 Star होटल छूटा, अब shelter home में रहने को मजबूर! Ground Report
Topics mentioned in this article