Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कैथोलिया गांव में बवाल की घटना का मामला सामने आया है. जो एक बारात निकलने के दौरान डीजे पर बजे एक गाने से लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि तेजस्वी यादव के समर्थकों ने चिराग पासवान के समर्थन में बज रहे गाने पर आपत्ति जताते हुए पत्थरबाजी की, जिसमें कई लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. और उनकी मौजूदगी में बारात को विदा किया गया, जिससे काफी देरी हुई.
चिराग के गाने पर तेजस्वी के समर्थक
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कैथोलिया के रहने वाले गणेश पासवान के बेटे पिंटू की बारात की तैयारी चल रही थी. महिलाएं बिलौकी मांग रही थीं और DJ पर 'चिराग पासवान' का गाना बज रहा था. कहा जा रहा है कि इसी गाने में विपक्ष के नेता 'तेजस्वी यादव' के खिलाफ कुछ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जो वहां मौजूद यादव समाज के लोगों को पसंद नहीं आया. ऐसे में तेजस्वी समर्थकों ने इसका विरोध किया और DJ बंद करने को कहा, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया जो हिंसक हो गया.
जमकर पत्थरबाजी के साथ शुरू हुई हिंसक झड़ंप
आरोप है कि इसी बीच यादव समाज के कुछ लोगों ने जमकर पत्थरबाजी भी शुरु कर दी और पासवान जाती के लोगों के साथ मारपीट भी की गई. दूल्हें की मां ने बताया कि बारात रवाना होने से पहले महिलाएं बिलौकि मांग रही थी. तभी डीजे पर चिराग पासवान का गाना बजा जिसे लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और बंद करने को कहा, जब उनकी मात नहीं मानी तो मारपीट शुरू कर दी.
अब हम भी नहीं बजने देंगे यादव जी का गाना
इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासी नरेश पासवान ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर उन्हें हमारे समाज के गाने से दिक्कत है, तो अब हम भी अपने टोले में यादव समाज के कलाकारों या नेताओं के गाने नहीं बजने देंगे. यह बयान गांव में गहराते जातीय ध्रुवीकरण की ओर इशारा कर रहा है.
जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस बारे में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को हल्की चोट आई है और स्थिति नियंत्रण में है उन्होंने बताया कि इस मामले में 5 लोगो को हिरासत में लिया गया है, दोनों ओर से आवेदन के आधार पर करवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: SDM Kajal Meena Bribery Case: रीडर पर भरोसा करना SDM काजल मीणा को पड़ा भारी, एक व्हाट्स ऐप कॉल बना जी का जंजाल














