RJD में टूट की अटकलें तेज, नीतीश कुमार से मिले राजद विधायक फैसल रहमान, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से रहे थे गायब

राष्ट्रीय जनता दल में टूट की अटकलें तेज हो गई हैं. तेजस्वी यादव के केरल में चुनाव प्रचार के दौरान आरजेडी विधायक फैसल रहमान की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. फैसल रहमान वही विधायक हैं जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट नहीं दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • RJD विधायक फैसल रहमान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर राजनीतिक हलचलों को बढ़ावा दिया है.
  • फैसल रहमान ने हाल के राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट नहीं दिया था.
  • फैसल रहमान को विधान परिषद में सभापति बनाए जाने का मुद्दा भी राजनीतिक चर्चाओं में महत्वपूर्ण रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में अंदरूनी कलह और संभावित टूट की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों केरल में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं इधर पार्टी के विधायक फैसल रहमान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है.

फैसल रहमान की नीतीश कुमार से हुई इस मुलाकात को साधारण शिष्टाचार भेंट मानने को विपक्ष तैयार नहीं है. खासकर ऐसे समय में जब बिहार की राजनीति लगातार उठापटक के दौर से गुजर रही है, इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. सवाल उठ रहे हैं कि क्या आरजेडी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और क्या पार्टी टूट की ओर बढ़ रही है?

यह भी पढ़ें- राजस्थान बना मनाली-कश्मीर, संगमरमर की सूनी घाटियों में क्यों उमड़ रहे टूरिस्ट, VIDEO हैरान कर देगा

राज्यसभा चुनाव में कर दी थी बगावत

गौरतलब है कि फैसल रहमान वही आरजेडी विधायक हैं, जिन्होंने हालिया राज्यसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में वोट नहीं किया था. उनके और कुछ अन्य विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने के कारण ही महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को हार का सामना करना पड़ा था. इस घटनाक्रम ने उस समय भी गठबंधन की एकजुटता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.

अब उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात आगामी राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा कर सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में 'कल्‍चरल इमरजेंसी'... हेमा मालिनी बोलीं- 'मुझे डांस शो की नहीं दी गई परमिशन'

फैसल की मुलाकात पर RJD की चुप्पी

हालांकि आरजेडी की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. पार्टी सूत्र सार्वजनिक रूप से टूट की आशंकाओं को खारिज करने की बात कर रहे हैं, लेकिन अंदरखाने असहजता से इनकार भी नहीं किया जा रहा.

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मुलाकात महज संयोग है या फिर बिहार की राजनीति में किसी बड़े बदलाव की पटकथा लिखी जा रही है. आने वाले दिनों में तेजस्वी यादव की वापसी और आरजेडी नेतृत्व की प्रतिक्रिया से तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War | महायुद्ध का 34वां दिन... Trump का ऐलान नहीं थमेगा संग्राम! | Israel Iran War
Topics mentioned in this article