बिहार के सीवान में दो पुलिसकर्मी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो एक सब-इंस्पेक्टर और डायल 112 में कार्यरत एक महिला सिपाही से जुड़ा बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसपी ने वीडियो दिखाई दे रहे दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. एसआई और डायल 112 की महिला सिपाही का आपत्तिजनक हाल में वायरल वीडियो को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
बाहर से किसी ने बनाया वीडियो
वीडियो पुराना है, क्योंकि संबंधित एसआई अभी में पचरुखी थाना में तैनात हैं, जबकि महिला सिपाही पुलिस लाइन में पदस्थापित है. वायरल वीडियो में एक कमरे का दृश्य दिख रहा है, जहां दीवार पर पुलिस की वर्दी टंगी हुई है. दोनों पुलिसकर्मी निजी पलों में नजर आ रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने चोरी-छिपे यह वीडियो बनाया. वीडियो बनाने के दौरान महिला सिपाही को कुछ संदेह होने का आभास होता है, जिसके बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति मौके से भागता दिखाई देता है.
वीडियो डिलीट के नाम पर ब्लैकमेलिंग
जानकारी के अनुसार, वीडियो बनाने वाले लोगों द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की गई थी. कथित तौर पर वीडियो डिलीट करने के नाम पर दबाव बनाया गया. मामला पहले विभाग के संज्ञान में आने पर दोनों का तबादला कर दिया गया था, लेकिन सोमवार को अचानक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो पर जांच के आदेश
साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसमें वीडियो की सत्यता और इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है. एक ओर पुलिसकर्मियों के आचरण पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसी की निजी जिंदगी में घुसपैठ कर बिना अनुमति वीडियो बनाना, उसे वायरल करना और ब्लैकमेलिंग करना कानूनन अपराध है.
डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस तरह दुरुपयोग समाज के लिए खतरनाक संकेत है. ऐसे मामलों में न केवल संबंधित व्यक्तियों की निजता का हनन होता है, बल्कि यह साइबर अपराध की श्रेणी में भी आता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
यह भी पढे़ं-
पत्नी के अवैध संबंध ने लिखी मर्डर की स्क्रिप्ट, जिस लोको पायलट भाई ने घर बसाया; उसी की ले ली जान














