सीवान में एनकाउंटरः BJP नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या में शामिल सोनू यादव मारा गया

बिहार के सीवान में पुलिस एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी अपराधी सोनू यादव मारा गया. उसका नाम हर्ष सिंह हत्याकांड से भी जुड़ा था. पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सिवान एनकाउंटर में सोनू यादव ढेर.

Siwan sonu yadav encounter: बिहार के सीवान जिले में कुख्यात इनामी अपराधी के एनकाउंटर का मामला सामने आया है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू यादव को ढेर कर दिया. सोनू यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम था. सोनू यादव कई संगीन आपराधिक मामलों में वांटेड था. हाल ही में पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हुए थे. हर्ष सिंह हत्याकांड में सोनू यादव का भी नाम सामने आया था. इस हत्याकांड के बाद पुलिस पर अपराधियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया था. 

बड़हरिया इलाके में पुलिस ने की थी घेराबंदी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनू यादव अपने साथियों के साथ बड़हरिया इलाके में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की. दबिश के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस मुठभेड़ में सोनू यादव को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

2 दिन पहले भी गैंग के गुर्गे को किया ढेर

पुलिस ने मौके से एक अन्य आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही एक कार भी जब्त की है. दो दिन पहले इसी गैंग के एक अन्य सदस्य को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. 

पुलिस की छापेमारी जारी

पुलिस इस गैंग के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. लगातार जारी पुलिस कार्रवाई के बीच पूरे इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः बंगाल में राइफल थामे फोटो शेयर करने वाले थाना प्रभारी की क्यों कर दी गई छुट्टी, जान लीजिए पूरी कहानी

Featured Video Of The Day
Falta Seat के सभी 285 बूथों पर होगा पुनर्मतदान! EC का बड़ा एक्शन, TMC उम्मीदवार पर गंभीर आरोप | BJP