सरिता हत्‍याकांड: ढोल नगाड़े के साथ फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, नहीं किया सरेंडर तो कुर्की तय

सरिता हत्याकांड में अभी तक मुख्य आरोपी सत्येंद्र और दरोगा संतोष रजक सहित 6 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन सत्येंद्र की मां दुलारी और रीना की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसे लेकर यह कार्रवाई की गई है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सोनपुर की सरिता हत्याकांड में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है.
  • सत्येंद्र की मां दुलारी देवी और महिला मित्र रीना देवी का नाम एफआईआर में है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है.
  • पुलिस ने जगदीशपुर गांव में दोनों फरार आरोपियों की सूचना देने के लिए लोगों से अपील भी की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

सोनपुर की सरिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी सत्येंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब दो अन्‍य आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है. ढोल नगाड़े के साथ सोनपुर के हरिहरनाथ थाने की पुलिस वैशाली के करताहां थाना इलाका स्थित जगदीशपुर गांव पहुंची, जहां मुख्य आरोपी सत्येंद्र के घर पर नोटिस चस्पा किया गया. वहीं गांव की ही एक अन्य महिला रीना देवी के घर पर भी नोटिस चस्पा किया गया. साथ ही गांव के लोगों से आरोपियों की सूचना देने की भी अपील की. 

दरअसल, इस हत्याकांड में सत्येंद्र की मां दुलारी देवी और सत्येंद्र की महिला मित्र रीना देवी का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज है. हालांकि इस हत्याकांड में अभी तक मुख्य आरोपी सत्येंद्र और दरोगा संतोष रजक सहित 6 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन सत्येंद्र की मां दुलारी और रीना की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसे लेकर यह कार्रवाई की गई है. 

ये भी पढ़ें: महज 3 लाख के लिए बहू की हत्या, मायके के दरवाजे पर फेंका शव... बिहार के सोनपुर की ये घटना दहला देगी

पुलिस को सूचना देने की अपील

करताहां थाने के साथ सोनपुर के हरिहरनाथ थाने की पुलिस जगदीशपुर गांव पहुंची, जहां पर पुलिसकर्मियों ने फरार दोनों आरोपियों की सूचना पुलिस को देने की अपील भी की. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अगर दोनों सरेंडर नहीं करती हैं तो पुलिस घर की कुर्की करेगी.

ये भी पढ़ें: बिहार की बिटिया को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरे लोग, जहानाबाद में निकाला गया कैंडल मार्च

Advertisement

सरिता के घर के बाहर फेंका था शव 

बता दें कि 15 जनवरी की आधी रात के बाद सत्येंद्र ने अपनी पत्नी सरिता की हत्या कर शव को दरोगा संतोष रजक की स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिहरनाथ थाना इलाके स्थित सरिता के घर के बाहर फेंक दिया था. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. इस मामले का खुलासा होने के बाद सारण पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था. 

Featured Video Of The Day
Tamil Nadu Election Result 2026: Thalapathy Vijay's Driver Son Sabarinathan भी जीते! अब बनेंगे MLA
Topics mentioned in this article