RJD विधायक ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए पटना आवास पर पहुंची पुलिस, जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

जमीन से जुड़े इसी मामले में सीवान कोर्ट ने ओसामा शहाब की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया था. ओसामा शहाब पर आरोप है कि सीवान शहर से झुनापुर में खुद जमीन का मालिक बताते हुए एक निर्माण कार्य रोकवाकर दिया और वहां पर काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
RJD विधायक ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए पटना में घर पर पहुंची पुलिस

RJD विधायक और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को पुलिस पटना स्थित उनके आवास पर पहुंची. हालांकि, वह अपने आवास पर नहीं मिले. इस दौरान ओसामा शहाब के आवास पर मौजूद उनके 2-3 करीबी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद वापस लौट गई. बताया जा रहा है कि ओसामा के करीबी लोगों ने इस दौरान पुलिस को बताया कि मामले में कोर्ट से स्टे मिला हुआ है. जिस पर पुलिस ने स्टे से जुड़े दस्तावेज भी मांगे.

अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज

जानकारी के मुताबिक, जमीन से जुड़े विवाद मामले में सीवान पुलिस ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए पटना में उनके आवास पर पहुंची थी. इससे पहले इसी जमीन विवाद से जुड़े मामले में पिछले महीने सीवान की एक कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी. ओसामा शहाब समेत कई लोगों पर सीवान के महादेवा थाने में 15 अप्रैल को एक मुकदमा दर्ज हुआ था.

क्या जमीन से जुड़ा विवाद

मामले को लेकर आरोप लगाया कि सीवान शहर से सटे झुनापुर में जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान आरोपियों ने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए काम रुकवा दिया. साथ ही, कथित तौर पर मजदूरों के साथ मारपीट की गई और जमीन छोड़कर गोरखपुर लौट जाने की धमकी दी गई. RJD विधायक और बिहार के बाहुबली नेता रहे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब समेत अन्य लोगों पर गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कमनपुरा निवासी डॉक्टर विनय कुमार और उनकी पत्नी डॉक्टर सुधा सिंह ने दर्ज कराया था.

अभी वे लोग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र में रह रहे हैं. कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने पर अब सीवान पुलिस ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए आज पटना स्थित उनके आवास पर पहुंची. हालांकि, वहां पर उनके न मिलने पर पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें-

RJD विधायक ओसामा शहाब को कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

कौन है चंदन सिंह जिसने शहाबु्द्दीन के गढ़ सीवान में बेटे ओसामा को दी खुली चुनौती? लगाया हत्या का आरोप

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव की अचानक मौत कैसे?