कभी पुलिस को देखकर रेड लाइट एरिया के बच्चे भाग जाया करते थे, लेकिन अब वही बच्चे पुलिस अधिकारी से 'पुलिस पाठशाला' में शिक्षा ग्रहण करने लगे हैं. पुलिस के अधिकारी इन बच्चों की क्लास लेते हैं. बच्चे अपना भविष्य सुधारने की कोशिश में लगे हुए हैं.
अधिकारी लेते हैं क्लास
पुलिस कन्हौली टीओपी में रेड लाइट एरिया के बच्चों के लिए 'पुलिस पाठशाला' चला रही है. इसमें रेड लाइट एरिया के बच्चों को पढ़ाया जाता है, अलग-अलग अधिकारी अलग-अलग दिन आकर इन बच्चों की क्लास लेते हैं.
बच्चाें को पढ़ाई की सामग्री बांटी
'पुलिस पाठशाल' में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत बच्चों को पढ़ाई की सामग्री बांटी. कंप्यूटर और आरओ वाटर कूलर लगाया गया. बच्चों को बैंक पासबुक भी सौंपा गया.
'पुलिस पाठशाल' की सराहना की
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे SBI के चीफ जनरल मैनेजर अनुराग जोशी ने 'पुलिस पाठशाला' की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह बेहद प्रेरणादायक कार्य है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और उनका भविष्य बेहतर हो रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से पढ़ने वाले बच्चे आगे चलकर बैंकिंग क्षेत्र के साथ-साथ सिविल सेवा में भी अपनी पहचान बनाएंगे.
रेड लाइट एरिया के बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से 'पुलिस पाठशाला' शुरू की गई थी. यह पहल अब एक बड़े अभियान का रूप ले चुकी है. यहां पढ़ने वाले बच्चों को न सिर्फ शिक्षा दी जा रही है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए भी तैयार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: सड़क पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था युवक, दरोगा को लगा वीडियो बना रहा, बरसाए थप्पड़ पर थप्पड़













